• 28/09/2026

8.48 करोड़ की लागत से 30.70 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण

8.48 करोड़ की लागत से 30.70 किलोमीटर सड़कों का होगा निर्माण
Spread the love

00 ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री एवं भटगांव विधायक  लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से सूरजपुर जिले में दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों को बजट स्वीकृति मिली है। कुल 30.70 किलोमीटर लंबी इन सड़कों के लिए लगभग 8 करोड़ 48 लाख 28 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है।
बजट विवरण के अनुसार, खर्रा से चिकनी भंडारपारा तक 17.50 किलोमीटर सड़क के लिए 5 करोड़ 8 लाख 98 हजार रुपये और कुंजनगर से जमदेई पटेलपारा तक 13.20 किलोमीटर सड़क के लिए 3 करोड़ 39 लाख 30 हजार रुपये स्वीकृत हैं। मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि बेहतर सड़कें गांवों के विकास की आधारशिला हैं। सड़क संपर्क मजबूत होने से ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और रोजगार से जुड़ी सुविधाओं तक पहुंचने में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि भटगांव विधानसभा क्षेत्र सहित सूरजपुर जिले में सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। दोनों सड़क कार्य पूर्ण होने पर संबंधित गांवों का प्रमुख मार्गों से संपर्क बेहतर होगा। इससे ग्रामीणों, किसानों और विद्यार्थियों का आवागमन अधिक सुगम होगा।

Related post

CBI Raid: महादेव सट्टा ऐप मामले में मोहित सोमानी के घर CBI की दबिश,जाँच में जुटी टीम…

CBI Raid: महादेव सट्टा ऐप मामले में मोहित सोमानी…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने अपनी जांच तेज कर…
CG : तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली 6 वर्षीय मासूम की जान, जर्जर सड़क और प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल

CG : तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली 6 वर्षीय…

Spread the loveधरसींवा।  ग्राम पंचायत कपसदा में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से 6 वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक…
Breaking : 4 थाना प्रभारियों का तबादला, जानिए किसे मिली कहां की जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

Breaking : 4 थाना प्रभारियों का तबादला, जानिए किसे…

Spread the loveरायपुर. रायपुर कमिश्नरेट में प्रशासनिक दृष्टिकोण से अलग-अलग थानों के प्रभारियों का तबादला किया गया है. 4 निरीक्षक इधर…