• 23/09/2022

EXCLUSIVE : CG पुलिस SI भर्ती की लिखित परीक्षा की तारीख तय, इस दिन होंगे पेपर

EXCLUSIVE : CG पुलिस SI भर्ती की लिखित परीक्षा की तारीख तय, इस दिन होंगे पेपर
Spread the love

छत्तीसगढ़ पुलिस में सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर, सूबेदार भर्ती की लिखित परीक्षा की तिथि तय हो गई है। परीक्षा का आयोजन व्यापम द्वारा किया जाएगा। व्यापम ने परीक्षा आयोजित किए जाने वाले जिलों के कलेक्टरों को पत्र लिखा है। पत्र में परीक्षा की तैयारियों के मद्देनजर निर्देश दिए गए हैं। पत्र में कलेक्टरों को ऐसे हाई स्कूल, कॉलेजों में परीक्षा की व्यवस्था करने के लिए कहा गया है। जहां कोविड प्रोटोकॉल के तहत सोशल डिस्टेंसिंग बना कर रखा जा सके, इसके साथ ही पानी, बिजली और फर्नीचर की पूरी व्यवस्था होने के साथ ही परीक्षार्थी आसानी से लिखित परीक्षा देने पहुंच सकें।

शुरुआती दौर में परीक्षा पीएचक्यू द्वारा आयोजित किए जाने की खबर थी लेकिन बाद में आयोजन का जिम्मा व्यापम को दे दिया गया। व्यापम ने तैयारी पूरी करते हुए 6 नवंबर की तारीख निर्धारित की है। परीक्षा का समय पूर्वान्ह 10ः00 बजे से 1ः15 बजे तक निर्धारित किया गया है।

2018 से शुरु हुई प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया साल 2018 में शुरु हुई थी। तब 600 पदों पर भर्ती निकाली गई थी, जिसमें 1 लाख से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था। इसी दौरान सरकार बदलने के बाद भर्ती प्रक्रिया रुकी रही। साल 2021 में नए सिरे से आवेदन मंगाए गए और पदों की संख्या बढ़ाकर 975 कर दी गई। इन पदों के लिए तकरीबन 1,48,858 लोगों ने आवेदन किया।

70,741 अभ्यर्थी पात्र

इस साल भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ी और जून माह में दस्तावेजों और शारीरिक माप परीक्षण के बाद 70,741 अभ्यर्थी पात्र पाए गए। वहीं 78,117 अभ्यर्थी निर्धारित मापदंडों को पूरा नहीं करने की वजह से बाहर हो गए।

यहां इतने परीक्षार्थी देंगे लिखित परीक्षा

  • सरगुजा (अंबिकापुर) में – 8500
  • बिलासपुर में – 22500
  • दुर्ग में – 19000
  • बस्तर (जगदलपुर) में – 6000
  • रायपुर में – 16500

इसे भी पढ़ें : गहलोत बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष और पायलट के सिर CM का ताज! छत्तीसगढ़ में सिंहदेव…

इसे भी पढ़ें : डॉलर के मुकाबले रुपया और हुआ कमजोर, पहली बार 81 का स्‍तर किया पार

इसे भी पढ़ें : राजधानी में धुमाल और डीजे को लेकर हाईकोर्ट सख्त, कलेक्टर और SP को नोटिस किया जारी

इसे भी पढ़ें : BREAKING : विराट अपहरण कांड में आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा, 6 करोड़ की फिरौती के लिए बड़ी मां ने रची थी साजिश

 

 

Related post

Government Job : यहां 45000 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, जानिये पूरा एग्जाम शेड्यूल

Government Job : यहां 45000 से ज्यादा पदों पर…

Spread the loveअगर आप सरकारी नौकरी की बाट जोह रहे हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है। केन्द्रीय कर्मचारी चयन…
CG TET Admit Card 2022: शिक्षक पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, Direct Link से यहां करें चेक

CG TET Admit Card 2022: शिक्षक पात्रता परीक्षा के…

Spread the loveछत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा 18 सितम्बर को आयोजित छत्तीगसढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET-22) के लिए अभ्यर्थियों के…