• 24/09/2022

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 6 अक्टूबर से: ये 14 तरह के पारंपरिक खेल शामिल, बच्चों से बुजुर्ग तक ले सकेंगे हिस्सा

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 6 अक्टूबर से: ये 14 तरह के पारंपरिक खेल शामिल, बच्चों से बुजुर्ग तक ले सकेंगे हिस्सा
Spread the love

राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों की तिथि की घोषणा कर दी है. बीते 6 सितम्बर को कैबिनेट में लिए गए निर्णय के बाद छत्तीगढ़िया ओलम्पिक का खाका तैयार कर लिया गया है. इस संबंध में खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने पूरी कार्ययोजना बना ली गई है, जिसे शुक्रवार को जारी कर दिया गया है. छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक की शुरुआत 6 अक्टूबर से शुरू होगी. दलीय एवं एकल श्रेणी में 14 तरह के पारम्परिक खेलों में फिलहाल शामिल किया गया है. खेल समारोह का समापन 6 जनवरी को राजधानी रायपुर में आयोजित किया जाएगा.

सीएम भूपेश बघेल की अध्यक्षता में बीते 6 सितम्बर को हुई कैबिनेट में यह फैसला लिया गया था. अब खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है. वहीं छह स्तरों में होने वाले छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक के आयोजन का दायित्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को सौंपा गया है. इस ओलम्पिक के आयोजन को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग एवं नगरीय क्षेत्रों में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है.

इन खेलों को किया गया है शामिल

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक को लेकर जारी मार्गदर्शिका व कार्ययोजना के अनुसार छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेल प्रतियोगिता दो श्रेणी में होंगे. इसमें खेल विधाओं के लिहाज से दलीय व एकल श्रेणी निर्धारित किया गया है. छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक 2022-23 में 14 प्रकार के पारम्परिक खेलों को शामिल किया गया है. इसमें दलीय श्रेणी गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी और बांटी (कंचा) जैसी खेल विधाएं शामिल की गई हैं. वहीं एकल श्रेणी की खेल विधा में बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ एवं लम्बी कूद शामिल है.

छह स्तरों पर होंगे आयोजन

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में छह स्तर निर्धारित किए गए हैं. इन स्तरों के अनुसार ही खेल प्रतियोगिता के चरण होंगे. इसमें गांव में सबसे पहला स्तर राजीव युवा मितान क्लब का होगा. वहीं दूसरा स्तर जोन है, जिसमें 8 राजीव युवा मितान क्लब को मिलाकर एक क्लब होगा, फिर विकासखंड/नगरीय क्लस्टर स्तर, जिला, संभाग और अंतिम में राज्य स्तर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी.

इन ताथियों पर होंगे आयोजन

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में सबसे पहले राजीव युवा मितान क्लब स्तर के आयोजन 6 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2022 तक होंगे. वहीं जोन स्तर के आयोजन 15 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2022 तक खेले जाएंगे. विकासखंड स्तर पर खेल 27 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक आयोजित किए जाएंगे. जिला स्तर पर 17 नवम्बर से 26 नवम्बर तक प्रतियोगिताएं होंगी. संभाग स्तर पर आयोजन 5 दिसम्बर से 14 दिसम्बर के बीच होगा. वहीं राज्य स्तर पर छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का अंतिम चरण 28 दिसम्बर 2022 से 6 जनवरी 2023 तक खेला जाएगा.

बच्चों से बुजुर्ग तक ले सकेंगे हिस्सा

छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक में आयु वर्ग को तीन वर्गों में बांटा गया है. इसमें प्रथम वर्ग 18 वर्ष की आयु तक, फिर 18-40 वर्ष आयु सीमा तक, वहीं तीसरा वर्ग 40 वर्ष से अधिक उम्र के लिए है. इस प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग में प्रतिभागी होंगे.

इसे भी पढ़ें: अब हर शनिवार स्कूलों में छत्तीसगढ़ी भाषा में होगी पढ़ाई, शिक्षा विभाग ने बनाई रणनीति

इसे भी पढ़ें: जिंदा मानकर डेढ़ साल से लाश के साथ सो रहा था परिवार, हैरान कर देने वाला हुआ खुलासा

इसे भी पढ़ें: गहलोत बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष और पायलट के सिर CM का ताज! छत्तीसगढ़ में सिंहदेव…

इसे भी पढ़ें: मंत्री अमरजीत भगत ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- BJP ने की है आदिवासियों की बेइज्जती

Related post

BREAKING : 31 IPS अधिकारियों के तबादले, पवन देव बने नगर सेना महानिदेशक, देखें पूरी लिस्ट

BREAKING : 31 IPS अधिकारियों के तबादले, पवन देव…

Spread the loveरायपुर।  राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में आईपीएस अधिकारियों में फेरबदल किया है। इस संबंध में गृह विभाग ने…
सेना के सम्मान में राखी का धागा, नवा रायपुर के पोस्टकार्ड पर विद्यार्थियों ने लिखे भावपूर्ण संदेश

सेना के सम्मान में राखी का धागा, नवा रायपुर…

Spread the loveरायपुर :- रक्षाबंधन के पावन अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राखी में भारतीय…
CG : 108 फीट उंचे शिवलिंग का क्रेन से हुआ अद्भुत महा अभिषेक, दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

CG : 108 फीट उंचे शिवलिंग का क्रेन से…

Spread the love राजनांदगांव। शहर की शिवलिंगाकार मां पाताल भैरवी मंदिर में श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की दश्मी तिथि को…