• 24/09/2022

नक्सलियों ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, धारदार हथियार से रेता गला

नक्सलियों ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, धारदार हथियार से रेता गला
Spread the love

छत्तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों का तांडव जारी है. नक्सलियों ने फिर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है. यहां नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में एक ग्रामीण की धारदार हथियार से गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया.

दरअसल पूरा मामला बीजापुर जिले के थाना फरसेगढ़ का मामला है. जहां नक्सियों ने मुखबिरी के शक में ग्रामीण की खौफनाक तरीके से हत्या कर दी है. फिलहाल अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने ग्रामीण पर मुखबिरी का आरोप लगाया है. नक्सलियों ने मारपीट करने के बाद बीते रोज धारदार हथियार से हत्या कर दी. हत्या के बाद गांव के पास शव को फेंक दिया है.

बता दें कि 2011 से लेकर 2020 तक के एक आंकड़े के मुताबिक छत्तीसगढ़ में जितने भी नक्सली हमले हुए, उसमें नक्सलियों से ज्यादा आम लोग मारे गए. पिछले 10 सालों में राज्य में सुरक्षाबलों ने एक तरफ 656 नक्सलियों को मार गिराया, वहीं दूसरी तरफ नक्सली घटनाओं में 736 आम लोगों की जान गई.

इसे भी पढ़ें: अब हर शनिवार स्कूलों में छत्तीसगढ़ी भाषा में होगी पढ़ाई, शिक्षा विभाग ने बनाई रणनीति

इसे भी पढ़ें: जिंदा मानकर डेढ़ साल से लाश के साथ सो रहा था परिवार, हैरान कर देने वाला हुआ खुलासा

इसे भी पढ़ें: गहलोत बनेंगे कांग्रेस अध्यक्ष और पायलट के सिर CM का ताज! छत्तीसगढ़ में सिंहदेव…

इसे भी पढ़ें: मंत्री अमरजीत भगत ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- BJP ने की है आदिवासियों की बेइज्जती

Related post

Aaj ka Panchang 25 October 2026: पश्चिम दिशा में यात्रा करना पड़ सकता है भारी, पढ़ें 25 अक्टूबर का पंचांग

Aaj ka Panchang 25 October 2026: पश्चिम दिशा में…

Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का काफी महत्व होता है. कोई शुभ काम, यात्रा, निवेश या पूजा-पाठ करने से पहले…
Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और कर्क राशि को मिलेगा लाभ, जानिए आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और कर्क राशि को…

Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 25 अक्टूबर और दिन रविवार है. आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर,…
CG- हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल पर बाइक, मोबाइल और ID कार्ड मिलने से मचा हड़कंप

CG- हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग! पुल…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हसदेव नदी के पुल से एक आरक्षक के छलांग लगाने की आशंका जताई…