• 18/10/2022

नेशनल हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर में बस ने मारी टक्कर, 6 की मौत 15 घायल

नेशनल हाइवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रेलर में बस ने मारी टक्कर, 6 की मौत 15 घायल
Spread the love

गुजरात के वडोदरा में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहां एक नेशनल हाइवे पीआर एक बस और ट्रेलर ट्रक की जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

दरअसल, पूरी घटना कपूर आई ब्रिज नेशनल हाईवे की है. यहां देर रात नेशनल हाईवे 48 पर ट्रक में लग्जरी बस ने टक्कर मार दी है. बस अहमदाबाद से सूरत जा रही थी. इसी दौरान यह हादसा हो गया. हादसे में 6 की मौत हो गई है. वहीं 15 लोग घायल हो गए हैं.

घटना की सूचना पर नगर यातायात पुलिस और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई. बचाव अभियान चलाया जा रहा है. वहीं घायलों को इलाज के लिए एसएसजी अस्पताल ले जाया गया है. इस बीच ड्राइवर ट्रक लेकर फरार हो गया है.

SSG अस्पताल के MLO डॉ वी.एल. तिवारी ने बताया किबीकपूराई ब्रिज राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक निजी बस और ट्रेलर ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मृत्यु हुई है और 15 गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Related post

गैंगरेप की वारदात से फिर दहल उठी दिल्ली, नाबालिग से हैवानियत के बाद हत्या, इस हालत में मिला शव

गैंगरेप की वारदात से फिर दहल उठी दिल्ली, नाबालिग…

Spread the loveनई दिल्ली।  राजधानी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक नाबालिग किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और हत्या…
मुख्यमंत्री साय ने किया प्रोजेक्ट चक्र का शुभारंभ, 25 ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मुख्यमंत्री साय ने किया प्रोजेक्ट चक्र का शुभारंभ, 25…

Spread the loveरायपुर । श्रम दिवस के अवसर पर इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जिला…
कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का जोर, 18 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण

कौशल, रोजगार, स्टार्टअप और आधुनिक शिक्षा पर सरकार का…

Spread the love 00 9 हजार सरकारी पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया 00 छत्तीसगढ़ सरकार की रोजगार और कौशल विकास…