• 01/11/2022

फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 100 मजूदर कर रहे थे काम, 2 की मौत.. बढ़ सकता है आंकड़ा

फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 100 मजूदर कर रहे थे काम, 2 की मौत.. बढ़ सकता है आंकड़ा
Spread the love

दिल्ली के नरेला इलाके में मंगलवार सुबह एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। मौत के आंकड़ों में इजाफा हो सकता है। आग लगने की सूचना पुलिस और फायरब्रिगेड को दी गई।

नरेला इलाक में स्थित जूते की फैक्ट्री में आज सुबह आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रुप ले लिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के अमले ने आग बुझाने के साथ ही फैक्ट्री के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने का कार्य शुरु कर दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक अब तक 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 20 लोगों को बाहर निकाला गया है। ये सभी लोग आग से झुलस गए हैं इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में जिस वक्त आग लगी उस वक्त उसके अंदर 100 मजूदर काम कर रहे थे। फायर ब्रिगेड के कर्मी लगातार रेस्क्यू का कार्य कर रहे हैं लेकिन माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

Related post

महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी ताकत : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी…

Spread the loveरायपुर: “महिलाओं की आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक उन्नति राज्य  सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। महिलाओं का सशक्तिकरण ही आत्मनिर्भर…
कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा के जीवन में आया खुशियों का नया सवेरा

कच्चे घर से पक्के आशियाने तक : कृष्णा बैगा…

Spread the loveरायपुर: प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों को पक्के घर देने के लिए चलाई जा…
हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के बीच पहुंचीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, पुनर्वास नीति को बताया नई जिंदगी की राह

हिंसा से विकास की ओर : आत्मसमर्पित महिलाओं के…

Spread the loveरायपुर: महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने एक दिवसीय नारायणपुर प्रवास के दौरान नक्सल पुनर्वास केंद्र पहुंचकर…