• 01/11/2022

हाईकोर्ट के जज को धमकी भरा पत्र, 50 करोड़ की मांगी गई फिरौती, जान से मारने की दी धमकी

हाईकोर्ट के जज को धमकी भरा पत्र, 50 करोड़ की मांगी गई फिरौती, जान से मारने की दी धमकी
Spread the love

उत्तराखंड हाईकोर्ट के जज को धमकी भरा पत्र मिला है। यह खत छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से भेजा गया है। खत में उनसे 50 करोड़ की फिरौती मांगी गई है। साथ ही उन्हें धमकी दी गई है कि अगर 48 घंटे के भीतर रकम नहीं दी गई तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के दफ्तर से लेटर भेजकर पुलिस को केस दर्ज कर जांच का निर्देश दिया गया है।

हाईकोर्ट के जज को धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप मच गया। मल्लीपाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच के लिए एक टीम बिलासपुर भेजी है। उत्तराखंड पुलिस मामले की पड़ताल करने के लिए पोस्ट ऑफिस, बैंक औऱ केन्द्रीय जेल भी पहुंची। खत स्पीड पोस्ट से भेजा गया था, जिसकी वजह से टीम ने पोस्ट आफिस के कर्मचारियों से पूछताछ की।

वहीं पुलिस टीम को केन्द्रीय जेल में बंद एक कुख्यात डकैत के ऊपर भी शक है। बताया जा रहा है कि डकैत पुष्पेन्द्रनाथ इससे पहले कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और राज्यपाल को धमकी भरे पत्र लिखकर फिरौती मांग चुका है। उसके खिलाफ इस तरह के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसकी हैंड राइटिंग का नमूना भी लिया है। फिलहाल मामले में पुलिस की जांच जारी है।

Related post

CG Teacher Recruitment: व्याख्याता भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, अभ्यर्थी इस लिंक से करें डाउनलोड, जानें पूरी प्रक्रिया!

CG Teacher Recruitment: व्याख्याता भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CGSSB) ने लोक शिक्षण संचालनालय के तहत व्याख्याता पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (LSL26)…
घरेलू हिंसा को किसी भी तरह नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए – राज्यपाल डेका

घरेलू हिंसा को किसी भी तरह नजरअंदाज नहीं किया…

Spread the love00 मानव तस्करी एवं घरेलू हिंसा विषय पर आयोजित कार्यशाला में शामिल हुए रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा…
एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम – मंत्री वर्मा

एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई…

Spread the love00 छत्तीसगढ़ की उच्च शिक्षा में तकनीकी नवाचार का नया अध्याय, उच्च शिक्षा विभाग और गूगल फॉर एजूकेशन के…