• 16/04/2024

‘मौत’ बनकर टूटी भीड़, युवक को छेड़छाड़ की मिली तालिबानी सजा, देखकर कांप जाएगी रूह!

‘मौत’ बनकर टूटी भीड़, युवक को छेड़छाड़ की मिली तालिबानी सजा, देखकर कांप जाएगी रूह!
Spread the love

छत्तीसगढ़ में मॉब लिंचिंग का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति को पेड़ से बांधकर उसे लाठी डंडे से इतना पीटा गया कि मौत हो गई। इसके बाद गांव वालों ने शव को फेंक दिया और खुद ही पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ संदिग्धों में हिरासत में लिया है।

घटना कवर्धा के कुकदुर थाना क्षेत्र के दमगढ़ गांव की है। मृतक धरम सिंह धुर्वे राली गांव का रहने वाला है। सोमवार को धरम सिंह की भैंस गुम हो गई थी, जिसे ढूंढते हुए वो दमगढ़ गांव आया था। रात ज्यादा होने के कारण धरम सिंह उसी गांव में रुक गया। गांव के एक घर में शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान एक महिला शौच के लिए अंधेरे में गई। महिला को अकेले पाकर धरम सिंह उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

मौके पर ही महिला ने धरम सिंह के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। इसके बाद महिला ने आवाज देकर परिजनों को बुलाया। इस दौरान जब भीड़ धरम सिंह से पूछताछ करने लगी तो वो डर के कारण मौके से भाग गया, लेकिन भीड़ धरम सिंह को दौड़ाने लगी और वो दैहान के पास आकर गिर गया। जहां ग्रामीणों ने उसे उठाया और फिर पेड़ पर लाकर बांधकर पीटने लगे। उसे इतना पीटा गया कि मौत ही हो गई। मामले में आठ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Related post

CG – शिक्षक को पांच साल की कैद, छात्रा के साथ की थी ये हरकत, स्पेशल कोर्ट ने सुनाई सजा

CG – शिक्षक को पांच साल की कैद, छात्रा…

Spread the loveमहासमुंद।  शिक्षा जगत को शर्मसार कर देने वाले शिक्षक को फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने पांच वर्ष सश्रम कारावास की सजा…
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: बैंक कर्मचारी भी शामिल, बैंक में होता था रकम का बंटवारा, 8 आरोपी गिरफ्तार

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: बैंक कर्मचारी भी शामिल, बैंक…

Spread the loveअयोध्या। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे नए और चौंकाने वाले खुलासे…
बीयर प्रेमियों के लिए खुशखबरी : अब छत्तीसगढ़ में भी मिलेगी क्राफ्ट बीयर, राज्य सरकार ने माइक्रो ब्रुअरी खोलने की दी मंजूरी…

बीयर प्रेमियों के लिए खुशखबरी : अब छत्तीसगढ़ में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में बीयर पीने वालों के लिए खुशखबरी है। अब प्रदेश में अलग-अलग फ्लेवर वाली फ्रेश (क्राफ्ट) बीयर…