• 16/04/2024

अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की छापेमारी, पुलिस के हत्थे चढ़े महिला तस्कर

अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की छापेमारी, पुलिस के हत्थे चढ़े महिला तस्कर
Spread the love

दिल्ली पुलिस को अवैध शराब तस्कर मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। अवैध शराब की सप्लाई रोकने के लिए पुलिस स्थानीय इनपुट की मदद ले रही है। इसी कड़ी में शाहदरा जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो महिलाओं को अवैध शराब सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।साथ ही महिलाओं के पास से कुल 1368 क्वार्टर अवैध शराब भी बरामद किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 14 अप्रैल को एक इनुपट म‍िला था, जिसके आधार पर एसआई जीतपाल की अगुवाई वाली एएसबी सेल की टीम ने नई सीमापुरी की झुग्‍गी संख्‍या ई  पर छापेमारी की।इस दौरान एक अवैध शराब तस्‍कर को गिरफ्तार किया गया, ज‍िसके पास से 1368 क्‍वार्टर अवैध शराब बरामद की गई।

गिरफ्त में महिला तस्कर 

सीमापुरी थाना में आरोपी मह‍िला के ख‍िलाफ द‍िल्‍ली एक्‍साइज अध‍िनियम में धारा 33 के अंतर्गत मामला दर्ज क‍िया गया है। इसके अलावा सोमवार को जब एमएस थाना की पुल‍िस टीम पेट्रोल‍िंग कर रही थी तो शाम को करीब 07.40 बजे देखा क‍ि एक मह‍िला मकान मानसरोवर पार्क, शाहदरा क‍िसी शख्‍स को अवैध शराब बेच रही है, जैसे ही पुलिस टीम महिला की ओर बढ़ी तो शराब खरीद रहा शख्‍स मौके से फरार हो गया, लेकिन टीम ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।

कई मामलों में आरोपी है महिला

महिला के खिलाफ एमएस पार्क पुलिस स्टेशन में दिल्ली एक्साइज एक्ट की धारा 33 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला मानसरोवर पार्क थाने की घोषित अपराधी है। महिला के खिलाफ पहले से ही एक्साइज से जुड़े 60 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करने के बाद मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
D.Ed अभ्यर्थियों की हड़ताल जारी; सरकार पर हाईकोर्ट के अपमान का लगाया आरोप

D.Ed अभ्यर्थियों की हड़ताल जारी; सरकार पर हाईकोर्ट के…

Spread the loveरायपुर के तूता धरना स्थल पर डीएड अभ्यर्थियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। अभ्यर्थियों की सरकार से मांग है…
हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन गरमाई सियासत, दलों ने झोंकी पूरी ताकत, शाम होते ही थम जाएगा प्रचार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन गरमाई सियासत, दलों…

Spread the loveहरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी और…