• 26/07/2025

एक साल के बच्चे ने कोबरा को काटा, जहरीले सांप की हो गई मौत

एक साल के बच्चे ने कोबरा को काटा, जहरीले सांप की हो गई मौत
Spread the love

बिहार के बेतिया से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है। जिले के मझौलिया प्रखंड के मोहच्छी बनकटवा गांव में एक साल के मासूम बच्चे ने जहरीले कोबरा सांप को दांत से काटकर मार डाला। इस घटना के बाद बच्चा बेहोश हो गया, लेकिन समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई।

घटना शुक्रवार दोपहर की है, जब सुनील साह का एक साल का बेटा गोविंदा अपने घर में खेल रहा था। बच्चे की दादी मातेश्वरी देवी ने बताया कि इसी दौरान घर में लगभग दो फीट लंबा एक कोबरा सांप निकल आया। मासूम गोविंदा ने सांप को खिलौना समझकर पकड़ लिया और उसे दांत से काट दिया। बताया जाता है कि बच्चे के काटने से सांप के दो टुकड़े हो गए और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सांप को काटने के कुछ घंटों बाद गोविंदा बेहोश हो गया। परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और उसे तुरंत मझौलिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेतिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) रेफर कर दिया गया।

जीएमसीएच के उपाधीक्षक डॉ. दिवाकांत मिश्रा ने बताया कि बच्चे के शरीर में जहर के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं। फिलहाल उसका इलाज जारी है और उसकी हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टरों और ग्रामीणों ने इस घटना को चमत्कार करार दिया है।

इस अनोखी घटना ने पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग इस बात पर हैरानी जता रहे हैं कि एक साल का मासूम बच्चा न केवल जहरीले कोबरा को काटने में सक्षम रहा, बल्कि वह स्वयं भी सुरक्षित है। यह घटना सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही है, और लोग इसे “अविश्वसनीय” और “चमत्कारी” बता रहे हैं।

Related post

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री साय ने जिले को दी 218 करोड़ से…

Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण एवं 217 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन…
सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत निर्मित भव्य रंगोली का मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने किया अवलोकन

सेवा संकल्प अभियान- ‘सेवा के रंग’ कार्यक्रम के तहत…

Spread the love-‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘विकसित भारत@2047’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर बनाई गई रंगोली…
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी राज्य स्तरीय कार्य समिति की बैठक सम्पन्न

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आदिम जाति विकास संबंधी…

Spread the loveरायपुर, 8 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति विकास विभाग के अंतर्गत भारत के संविधान के अनुच्छेद 275(1) के…