• 26/07/2025

ऐतिहासिक उपलब्धि: देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल ट्रेन का सफल ट्रायल, जानें किस रूट पर चलाए जाने का है प्लान

ऐतिहासिक उपलब्धि: देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल ट्रेन का सफल ट्रायल, जानें किस रूट पर चलाए जाने का है प्लान
Spread the love

भारतीय रेलवे ने टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक और मील का पत्थर हासिल करते हुए देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल से चलने वाली ट्रेन का सफल ट्रायल पूरा कर लिया है। यह ट्रायल चेन्नई की इंटिग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में किया गया। पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित इस उपलब्धि ने भारत को स्वीडन, जर्मनी, चीन और फ्रांस जैसे चुनिंदा देशों की सूची में शामिल कर दिया है, जो हाइड्रोजन फ्यूल ट्रेनों की तकनीक में सक्षम हैं।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। रेलवे अब 1200 हॉर्सपावर की हाइड्रोजन ट्रेन पर भी काम कर रहा है। इस ट्रेन का पायलट प्रोजेक्ट हरियाणा के जींद-सोनीपत रेल खंड पर 89 किलोमीटर की दूरी पर आयोजित किया गया। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 111.83 करोड़ रुपये है। यह ट्रेन 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम है और इसमें आठ नॉन-एसी कोच होंगे, जिनमें दोनों तरफ हाइड्रोजन फ्यूल पावर कार होगी।

31 अगस्त तक पहली ट्रेन की डिलीवरी

सूत्रों के अनुसार, इंटिग्रल कोच फैक्ट्री 31 अगस्त, 2025 तक इस ट्रेन की पहली डिलीवरी देने की तैयारी में है। इसे जल्द ही नियमित रूप से नॉर्दर्न रेलवे के जींद-सोनीपत रूट पर चलाया जाएगा।

पर्यावरण के लिए वरदान

हाइड्रोजन फ्यूल ट्रेनें पर्यावरण के लिए क्रांतिकारी साबित होंगी। डीजल और बिजली से चलने वाली ट्रेनों के विपरीत, ये ट्रेनें प्रदूषण को लगभग शून्य कर देती हैं। हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक पर आधारित यह ट्रेन हाइड्रोजन गैस और ऑक्सीजन के रासायनिक रिएक्शन से बिजली पैदा करती है, जिससे ट्रेन चलती है। इस प्रक्रिया में उप-उत्पाद के रूप में केवल पानी और भाप निकलती है, जिससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होता।

हाइड्रोजन फॉर हेरिटेज योजना

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 2023 में राज्यसभा में बताया था कि रेलवे की “हाइड्रोजन फॉर हेरिटेज” योजना के तहत 35 हाइड्रोजन ट्रेनों को हेरिटेज और पहाड़ी रूट्स पर चलाने की योजना है। एक ट्रेन को तैयार करने में लगभग 80 करोड़ रुपये और मैदानी व पहाड़ी इलाकों में ग्राउंड इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में 70 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस प्रोजेक्ट के लिए रेलवे ने 2800 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है।

Related post

 छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी में हज-2027 के ऑनलाइन आवेदन हेतु निःशुल्क ई-सुविधा केंद्र शुरू

 छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी में हज-2027 के ऑनलाइन आवेदन…

Spread the love20 जुलाई 2026 तक भरे जाएंगे आवेदन, निर्धारित अवधि तक वैध पासपोर्ट अनिवार्य -मिर्ज़ा एजाज़ बेग रायपुर, 06 जुलाई…
जिले की विशिष्ट पहचान विष्णुभोग चावल से मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का सम्मान….

जिले की विशिष्ट पहचान विष्णुभोग चावल से मंत्री गुरु…

Spread the loveरायपुर: कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री  गुरु खुशवंत साहेब के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला आगमन पर…
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर वन मंत्री कश्यप ने अर्पित की पुष्पांजलि

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर वन मंत्री…

Spread the loveरायपुर, 06 जुलाई 2026/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री  केदार कश्यप ने आज प्रखर राष्ट्रवादी विचारक, शिक्षाविद एवं भारतीय…