• 01/10/2022

हसदेव अरण्य में पेड़ कटाई का ‘आप’ ने किया विरोध, राजधानी में बड़ा प्रदर्शन, प्रदेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

हसदेव अरण्य में पेड़ कटाई का ‘आप’ ने किया विरोध, राजधानी में बड़ा प्रदर्शन, प्रदेश सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Spread the love

रायपुर। हसदेव अरण्य में चल रही पेड़ों की कटाई के विरोध में आज आम आदमी पार्टी ने राजधानी रायपुर में जमकर प्रदर्शन किया। आप ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जनता के साथ छलावा करने का आरोप लगाया है। आप के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने कहा कि सत्ता पाने के लिए कांग्रेस ने जनता से झूठा वादा किया था कि सत्ता में आए तो हसदेव अरण्य को नहीं कटने दिया जाएगा। लेकिन अडानी को फायदा पहुंचाने की खातिर पुलिस बल को तैनात कर पेड़ों को कटवाया जा रहा है। आप का दावा है अडानी की कंपनी अब तक 12 हजार से ज्यादा पेड़ों को काट चुकी है।

कोमल हुपेंडी ने बताया कि राज्यपाल के बाहर होने की वजह से उनसे मुलाकात नहीं हुई है। लेकिन उन्हें आश्वासन दिया गया है कि राज्यपाल के कार्यालय द्वारा सोमवार तक पत्र जारी कर राज्य सरकार को हसदेव में पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने के लिए कहा जाएगा।

हुपेंडी ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस भाजपा दोनो सिर्फ अडानी अंबानी को लाभ देने वाली पार्टी साबित हो चुकी हैं।  इन्हे आम जनता से कोई मतलब नहीं। ये दोनो पार्टियां आदिवासी हितैसी होने का सिर्फ दिखावा करती हैं। इतने बड़े जंगल के कटने से उस पर आश्रित रहने वाले आदिवासियों की जिंदगी तहस-नहस हो जाएगी। वहां रहने वाले जानवरों का क्या होगा।

BIG BREAKING : अडानी की कोल खदान के लिए हसदेव के जंगल में कटाई फिर शुरु, विरोध कर रहे डेढ़ दर्जन से ज्यादा ग्रामीण गिरफ्तार

Related post

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन…

Spread the love00 कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन…
गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं की छात्रा को बनाया हवस का शिकार, घटना सामने आते ही मचा हड़कंप…

गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं…

Spread the loveसूरजपुर। गुरु को हमारी संस्कृति में भगवान से ऊपर का दर्जा दिया जाता है। लेकिन इस युग में इस…
CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में छिपाया शव; ऐसे खुला खौफनाक राज…..

CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने…