• 19/04/2023

CG में दूल्हा-दुल्हन पर एसिड अटैक, शादी समारोह में लाइट गुल होते ही फेंका तेजाब, पास खड़े 2 बच्चे समेत 12 झुलसे

CG में दूल्हा-दुल्हन पर एसिड अटैक, शादी समारोह में लाइट गुल होते ही फेंका तेजाब, पास खड़े 2 बच्चे समेत 12 झुलसे
Spread the love

छत्तीसगढ़ के बस्तर में शादी का जश्न उस वक्त चीख पुकार में बदल गया, जब शादी की रश्म के बीच दुल्हा दुल्हन के ऊपर एसिड अटैक हो गया। एसिड अटैक के बाद चारों तरफ अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई। घटना में दुल्हा-दुल्हन और पास में खड़े दो बच्चे समेत दर्जन भर लोगों के झुलसने की खबर है।

घटना बस्तर के भनपुरी स्थित आमाबाला गांव की है। जानकारी के मुताबिक शादी की रश्म अदायगी हो रही थी, उसी दौरान अचानक लाइट गुल हो गई। जिसके बाद अज्ञात बदमाशों ने दूल्हा दुल्हन के ऊपर एसिड फेंक दिया। एसिड अटैक से शादी मंडप में मौजूद तकरीबन एक दर्जन लोग झुलस गए।

Also Read: सूर्य ग्रहण: 100 साल बाद आज अनोखा हाइब्रिड सूर्य ग्रहण, जानें टाइमिंग सहित ग्रहण से जुड़ी सभी जानकारी 

घायलों में सुधापाल निवासी दूल्हा 23 वर्षीय डमरु बघेल, 19 वर्षीय दुल्हन सुनीता कश्यप के साथ ही तुला कश्यप, गूंजी ठाकुर, कारी बाई कश्यप, मालती कश्यप, गुनमनी कश्यप, मिटकी कश्यप, गोयनदा कश्यप, समपत बघेल के अलावा दो बच्चे टेमेश्वर मौर्य, जामिनी कश्यप शामिल हैं।

शादी में शामिल होने पहुंचे नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप ने सभी घायलों को तत्काल भनपुरी उप स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया। एसिड अटैक में गंभीर रुप से घायल दूल्हा और दुल्हन को इलाज के लिए महारानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी घायलों को इलाज जारी है। वहीं इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरु कर दी है।

Related post

उत्कृष्ट टिकट चेकिंग प्रदर्शन करने वाले 14 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मानित

उत्कृष्ट टिकट चेकिंग प्रदर्शन करने वाले 14 रेलकर्मियों को…

Spread the love रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में टिकट चेकिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले…
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों…

Spread the loveरायपुर। 15 अगस्त 2026 को देशभर में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, उत्साहपूर्ण और व्यवस्थित रूप से…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन सक्रिय रहेगा मानसून; कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में…