• 31/08/2024

नशे के सौदागरों पर बड़ा शिकंजा, अमित शाह के निर्देश पर सरकार के सख्त तेवर…8 तस्कर गिरफ्तार, 72 लाख जब्त

नशे के सौदागरों पर बड़ा शिकंजा, अमित शाह के निर्देश पर सरकार के सख्त तेवर…8 तस्कर गिरफ्तार, 72 लाख जब्त
Spread the love

राजधानी रायपुर में NCB का दफ्तर खुलने के साथ ही नशे के सौदागरों पर कार्रवाई तेज हो गई है। सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ पुलिस अलर्ट हो चुकी है। जगह-जगह पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रायगढ़ पुलिस ने गांजा तस्करी के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। मौके से 8 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं, जबकि कुल 72 लाख की सम्पति जब्त की गई है।

दरअसल, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से मिले निर्देश पर बिलासपुर रेंज आईजी डॉ संजीव शुक्ल और एसपी दिव्यांग पटेल के नेतृत्व में अभियान चलाया गया था। इस दौरान कोड़ातराई से 5 गांजा तस्कर गिरफ्तार हुए थे। जिनसे पूछताछ के बाद कई लोगों के नाम सामने आए और पुलिस ने सप्लाई चेन का भी भंडाफोड़ करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि, गृह मंत्री अमित शाह जब छत्तीसगढ़ आए तो उन्होंने दो टूक लहजे में कहा था कि छत्तीसगढ़ मादक पदार्थों की तस्करी के लिए कॉरिडोर बन चुका है। ऐसे में तस्करों के नेटवर्क को तोड़ना जरूरी है। अब इस दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…