• 31/08/2024

ममता बनर्जी के लेटर पर केंद्र का करारा जवाब; कानून का सही पालन राज्य की तरफ से किया जाना चाहिए, POCSO केसों पर प्रदेश सरकार क्यों है चुप

ममता बनर्जी के लेटर पर केंद्र का करारा जवाब; कानून का सही पालन राज्य  की तरफ से किया जाना चाहिए, POCSO केसों पर प्रदेश सरकार क्यों है चुप
Spread the love

महिला अत्याचार के मसले पर ममता बनर्जी की ओर से प्रधानमंत्री को लिखे गए दूसरे पत्र का जवाब केंद्र सरकार ने दिया है। महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने जवाब में कहा है कि रेप जैसे मामलों में दोषी को फांसी की सजा का प्रावधान पहले से ही है।

भारतीय न्याय संहिता में दस साल की जेल से लेकर उम्रकैद या मौत की सजा तक का प्रावधान है। ऐसे में कानून का सही पालन राज्यों की ओर से किया जाना चाहिए , जिससे पीड़ित को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा है कि बंगाल में POCSO के पेंडिंग केस को लेकर कोई कदम प्रदेश सरकार नहीं उठा रही है।

केंद्र सरकार ने रेप के मामलों के निपटारे के लिए राज्य में 88 फास्टट्रैक कोर्ट चलने के ममता सरकार के दावे को भी खारिज कर दिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि राज्य में चलने वाले 88 फास्टट्रैक कोर्ट केंद्र की तय योजना से अलग हैं। इनमें बुजुर्गों, महिलाओं, भूमि अधिग्रहण विवाद और पांच साल से ज्यादा समय तक चलने वाले केस की सुनवाई होती है।

Related post

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त को घेरकर लूटा, तीन आरोपी गिरफ्तार….

जंगल बना लूट का अड्डा! बैंककर्मी युवती और दोस्त…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पिकनिक स्पॉट और पर्यटन स्थल के आसपास जंगल में छिपकर बदमाशों ने बैंककर्मी युवती…
वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा में बना प्रथम बालिका शौचालय

वीबी- जीरामजी योजना से ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान अंतर्गत धूमा…

Spread the love गांधी जयंती पर बेटियों को मिली स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान से जुड़ी नई सुविधा प्रदेश के 6,671 ग्रामीण शासकीय…
भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिलाओं की मौत, 6 घायल

भीषण सड़क हादसा: दशगात्र से लौटते समय पिकअप ने…

Spread the loveकोरिया। पटना थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पटना-पंडोपारा मार्ग पर ग्राम सांवारावा के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।…