• 27/11/2023

अब आलिया भट्ट शिकार हुई डीपफेक वीडियो की, अश्लील हरकत करते Video वायरल

अब आलिया भट्ट शिकार हुई डीपफेक वीडियो की, अश्लील हरकत करते Video वायरल

रश्मिका मंदाना और काजोल देवगन के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी डीपफेक वीडियो का शिकार हो गई है। सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट का डीपफेक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मौजूद लड़की बेड पर लेटी हुई है और कैमरे को देखकर अश्लील इशारे कर रही है।

इस वीडियो में नजर आ रही लडकी आलिया भट्ट नहीं बल्कि कोई और है। डीपफेक तकनीक से लड़की के चेहरे पर आलिया भट्ट का चेहरा लगाया गया है। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर फैंस में नाराजगी भी देखी जा रही है।

इससे पहले काजोल और रश्मिका मंदाना का भी डीपफेक वीडियो सामने आया था। काजोल के डीपफेक वीडियो में वो कैमरे के सामने कपड़ा बदलते नजर आ रही थीं। बाद में पता चला कि वीडियो एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंशर का है। जिसने कपड़े बदलते हुए अपना वीडियो जून के महीने में टिक-टॉक पर शेयर किया था।