• 28/11/2023

उत्तरकाशी से खुशखबरी 2 से 3 मीटर ही दूर, मजदूरों को अस्पताल पहुंचाने ग्रीन कॉरीडोर का काम पूरा

उत्तरकाशी से खुशखबरी 2 से 3 मीटर ही दूर, मजदूरों को अस्पताल पहुंचाने ग्रीन कॉरीडोर का काम पूरा
Spread the love

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में स्थित सिलक्यारा टनल में पिछले 16 दिनों से फंसे मजदूरों का रेस्क्यू ऑपरेशन अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। मजदूरों की सुरक्षित वापसी के लिए महज 2 से 3 मीटर की दूरी ही बची है। किसी भी क्षण ड्रिलिंग पूरी हो सकती है। मजदूरों को जल्दी ही अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरीडोर बनाने का भी काम पूरा हो गया है।

अमेरिकी ऑगर मशीन फेल होने के बाद अब मैनुअली ड्रिलिंग का काम किया जा रहा है। रैट माइनर्स मलबे में खुदाई के काम में लगातार लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि अब महज 2 से 3 मीटर की खुदाई का काम ही बचा है। अब किसी भी वक्त खुशखबरी आ सकती है।

क्या है रैट माइनिंग?

संकरी जगहों पर मशीनें और भारी उपकरण ले जाना संभव नहीं होता। लिहाजा हाथों से ही धीरे-धीरे खुदाई की जाती है। इसे ही रैट माइनिंग कहा जाता है। इस तरह की खुदाई में पाइपलाइन में दो लोगों को भेजा जाता है। सामने वाला व्यक्ति खुदाई करते हुए आगे का रास्ता बनाता। वहीं दूसरा व्यक्ति मलबे को ट्रॉली में भरता है। चार लोग मलबे से भरी ट्रॉली को बाहर खींचते हैं। पहली टीम के थकने के बाद इस काम में दूसरी टीम को लगाया जाता है। कोयला और अन्य खदानों में पहले इसी तरह से खुदाई की जाती थी।

Related post

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की…

Spread the loveविकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में रियल एस्टेट सेक्टर की होगी अहम भूमिका : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री क्रेडाई…
विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल

विदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण…

Spread the loveविदेशी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा छत्तीसगढ़ का ग्रामीण पर्यटन मॉडल लमना विलेज स्टे में ब्रिटेन के अतिथियों ने…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती…

Spread the loveमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें किया नमन अंत्योदय के संकल्प के साथ समाज…