• 17/04/2024

Video: ‘अगर हिन्दू हो.. तुम्हें भोले बाबा की सौगंध है..लौट आओ सब’, CM का चल रहा था भाषण.. छोड़कर जाने लगे लोग तो मंच से जनता को दी कसमें

Video: ‘अगर हिन्दू हो.. तुम्हें भोले बाबा की सौगंध है..लौट आओ सब’, CM का चल रहा था भाषण.. छोड़कर जाने लगे लोग तो मंच से जनता को दी कसमें
Spread the love

देश में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी ताकतें झोंकनी शुरु कर दी है। प्रत्याशियों के पक्ष में डोर-टू-डोर प्रचार के साथ ही रैली और चुनावी सभाएं ली जा रही है। ऐसे ही एक चुनावी सभा में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा को बेहद अजीबो-गरीब परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। चुनावी सभा में पहुंचे लोग उठकर जाने लगे। मंच संभाल रहे नेता लोगों को रोकने के लिए भगवान का वास्ता देने लगे। उन्हें हिन्दू होने और भगवान शंकर की कसमें दी गई। अब इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक मामला रविवार 15 अप्रैल का है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा धौलपुर से बीजेपी प्रत्याशी इंदु देवी जाटव के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और मोदी सरकार द्वारा 10 साल में किए गए विकास कार्यों को गिनाया। इसके साथ ही वे मोदी की गारंटी के नारे भी लगवाए लेकिन तभी वहां बैठे लोग उठकर जाने लगे।

जब लोग जाने लगे तब लोगों को रोकने के लिए मंच में मौजूद दूसरे शख्स ने पहले सीएम को टोका और फिर लोगों को हिन्दू होने के साथ ही महादेव की कसम देने लगा। उन्होंने कहा कि अगर तुम हिन्दू हो और महादेव के भक्त हो तो लौट आओ तुम्हें भोले बाबा की सौगंध है। इस दौरान मुख्यमंत्री उस शख्स को ऐसा करने करने से रोकने के लिए इशारा करते रहे। हालांकि वहां मौजूद लोग ये सब देखकर हंस रहे थे।

राजस्थान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटसरा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए सूबे की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, “भाजपा से जनता का भरोसा उठ गया.. सिर्फ 4 महीने में राजस्थान में पर्ची सरकार का ये हाल है! सभा में 5 आदमी लाने और बैठाने के लिए महादेव की सौगंध और हिंदू होने की कसमें दिलाई जा रही हैं। इनके मंत्री… मोदी में आग लगा रहे हैं, लगता है पर्ची सरकार की पर्ची, फिर बदलने वाली है!”

Related post

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिए अधिकारियों को निर्देश…..

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंत्री…

Spread the loveरायपुर: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज लखनपुर विकासखंड के ग्राम कटकोना पहुंचकर क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद किया।…
विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी…..

विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम’…

Spread the loveरायपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा…
भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री टंक राम वर्मा

भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय…

Spread the loveरायपुर: ​बिलासपुर जिला स्थित बिल्हा विकासखंड के ग्राम कड़ार में आयोजित  भूमिपूजन समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश के राजस्व…