• 23/09/2023

कोल घोटाला: ED की स्पेशल कोर्ट ने दो विधायकों, कांग्रेस नेताओं सहित 11 को जारी किया नोटिस

कोल घोटाला: ED की स्पेशल कोर्ट ने दो विधायकों, कांग्रेस नेताओं सहित 11 को जारी किया नोटिस
Spread the love

छत्तीसगढ़ कोल घोटाला मामले में स्पेशल कोर्ट ने भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव, कांग्रेस विधायक चंद्रदेव राय और रानू साहू 11 लोगों को नोटिस जारी किया है। ईडी ने इन सभी को कोल परिवहन घोटाला के मामले में आरोपी बनाया है।

शनिवार को रायपुर के स्पेशल कोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। 18 अगस्त को अभियोजन द्वारा दायर की गई शिकायत को स्वीकार कर लिया है। इस मामले में विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत ने नोटिस जारी कर 25 अक्टूबर को सभी आरोपियों को पेश होने का आदेश दिया है।

अब दोनों कांग्रेस विधायक समेत सभी आरोपियों की मुश्किलें बढ़ गई है। 25 अक्टूबर से पहले अगर अग्रिम जमानत नहीं ली गई तो सभी को ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल जाना पड़ सकता है।

आपको बता दें ईडी ने इस मामले में ईडी ने विधायक देवेन्द्र यादव, विधायक चंद्रदेव राय, कांग्रेस नेता आरपी सिंह, विनोद तिवारी, नारायण साहू, रोशन सिंह, पीयूष साहू, मनीष उपाध्याय, निखिल चंद्राकर और निलंबित आईएएस रानू साहू को आरोपी बनाया है। इनमें से दो आरीपी रानू साहू और निखिल चंद्राकर जेल में है। बाकी के 9 आरपियों को ईडी ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है।को

Related post

Transfer: छत्तीसगढ़ में 24 IPS अधिकारियों का तबादला, यहां देखें पूरी तबादला सूची

Transfer: छत्तीसगढ़ में 24 IPS अधिकारियों का तबादला, यहां…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 24 अधिकारियों…
मेडिकल कॉलेज परिसर बना हरित विकास का प्रतीक : स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया पौधरोपण

मेडिकल कॉलेज परिसर बना हरित विकास का प्रतीक :…

Spread the loveरायपुर: जिले के निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज परिसर परसगढ़ी में शुक्रवार को हरियाली, पर्यावरण संरक्षण और विकास का अनूठा संगम देखने…
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जोहार जगन्नाथ कार्यक्रम का किया पोस्टर विमोचन, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जोहार जगन्नाथ कार्यक्रम का किया…

Spread the loveउपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जोहार जगन्नाथ कार्यक्रम का किया पोस्टर विमोचन, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि की कामना सतीश थौरानी के…