• 05/10/2024

महाकुंभ में बैन होंगे फर्जी बाबा? जल्द सीएम से मुलाकात करेगा अखाड़ा परिषद, तैयार की जा रही लिस्ट

महाकुंभ में बैन होंगे फर्जी बाबा? जल्द सीएम से मुलाकात करेगा अखाड़ा परिषद, तैयार की जा रही लिस्ट
Spread the love

प्रयागराज महाकुंभ से पहले अखाड़ा परिषद ने सनातन को लेकर कड़े कदम उठाए हैं। अखाड़ा परिषद ने कुंभ में गैर हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगाने का फैसला लिया है। उन्होंने प्रशासन के सामने आधार कार्ड देख कर एंट्री देने की मांग रखी है। अखाड़ा परिषद के मुताबिक कई मुस्लिम संत बनकर घूम रहे हैं। ये महाकुंभ है, कोई उग्रवादी भी यहां संत बनकर पहुंच सकता है। ऐसे में आधार कार्ड देख कर एंट्री दी जानी चाहिए।

जिससे मेले में सिर्फ सनातनी ही शामिल हो सकें। इसके साथ ही अखाड़ा परिषद की बैठक में शाही-पेशवाई शब्द हटाने पर भी विमर्श किया गया। संतों ने कहा है कि शाही उर्दू शब्द है। जबकि पेशवाई फारसी शब्द है। ऐसे में इनकी जगह राजसी शब्द का इस्तेमाल होना चाहिए।

बैठक में संतों ने एक स्वर में कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से संतों-भक्तों के लिए पहचान पत्र अनिवार्य किया जाना चाहिए। ताकि, संत वेश में कोई अपराधी या अराजक तत्व मेले में न आने पाएं।

अखाड़ा परिषद ने संतों-भक्तों के लिए भूमि सुविधाएं दो गुनी करने के साथ ही भोजन भंडार के लिए पिछले कुंभ की तुलना में धनराशि दो गुना अधिक करने की मांग की।सनातन को बदनाम करने वाली ताकतों को महाकुंभ से दूर रखने के लिए ठोस उपाय बनाने पर भी बैठक में चर्चा हुई।

 

Related post

साय सरकार उठाएगी श्रमिकों के बच्चों के पढ़ाई का पूरा खर्च, इस तारीख तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

साय सरकार उठाएगी श्रमिकों के बच्चों के पढ़ाई का…

Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार श्रमिक परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के…
विद्यार्थियों को शासन की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की सर्वाेच्च प्राथमिकताःगजेंद्र यादव

विद्यार्थियों को शासन की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग…

Spread the loveरायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा हेतु आज मंत्रालय स्थित महानदी…
सीएम साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों के रोपण से ओलंपिक मेजबानी के संकल्प को दी नई ऊर्जा

सीएम साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों…

Spread the loveरायपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर नवा रायपुर के ग्राम पलोद में छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ…