• 03/03/2023

दर्दनाक हादसा: मजदूरों से भरी बस को ट्राला ने पीछे से मारी टक्कर, 8 की मौत..20 से ज्यादा घायल

दर्दनाक हादसा: मजदूरों से भरी बस को ट्राला ने पीछे से मारी टक्कर, 8 की मौत..20 से ज्यादा घायल
Spread the love

हरियाणा के अंबाला में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई वहीं 20 से ज्यादा घायल हुए हैं। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना तड़के 4 बजे पंचकुला-यमुनानगर नेशनल हाईवे 344 पर शहजादपुर के पास की है। बताया जा रहा है कि मजदूरों से भरी बस यूपी के बरेली से हिमाचल प्रदेश के बद्दी जा रहे थी। जैसे ही बस शहजादपुर के पास गांव कक्कड़ माजरा के पास पहुंची तो पीछे से एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्राला ने टक्कर मार दी। हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 20 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी लगते ही घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।

इसे भी पढ़ें: OPS या NPS चुनने का अंतिम मौका, इस तारीख के बाद नहीं बढ़ेगी समय सीमा

Related post

‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद

‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए…

Spread the love00 नए विकास मॉडल और भविष्य की नीतियों पर हुआ महामंथन रायपुर। छत्तीसगढ़ के रियल एस्टेट सेक्टर को एक…
कवर्धा में विकास की रफ्तार को मिलेगी नई सड़क, ₹54 करोड़ से बनेगा 7.8 किमी फोरलेन

कवर्धा में विकास की रफ्तार को मिलेगी नई सड़क,…

Spread the loveकवर्धा/राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर कवर्धा शहर के आवागमन को सुगम बनाने के लिए 54 करोड़ रुपए की लागत से 7.8…
Today Weather update : राजधानी समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Today Weather update : राजधानी समेत कई जिलों में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के…