• 02/03/2023

OPS या NPS चुनने का अंतिम मौका, इस तारीख के बाद नहीं बढ़ेगी समय सीमा

OPS या NPS चुनने का अंतिम मौका, इस तारीख के बाद नहीं बढ़ेगी समय सीमा
Spread the love

रायपुर। सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) या फिर NPS में किसी एक को चुनना होगा। वित्त विभाग द्वारा शासकीय सेवकों के लिए विकल्प देने की समय-सीमा 05 मार्च 2023 निर्धारित की गई है। इस समय-सीमा को आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। शासकीय सेवकों के लिए विकल्प देने का यह अंतिम मौका है। जिन्होंने अभी तक विकल्प नहीं दिया है, उनसे अपील की गई है कि निर्धारित समय-सीमा में विकल्प दें।

गौरतलब है कि वित्त विभाग द्वारा शासकीय सेवकों के लिए विकल्प देने के लिए 24 फरवरी 2023 तक की समय-सीमा निर्धारित की गई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर विकल्प देने की समय-सीमा को 24 फरवरी से बढ़ाकर 05 मार्च 2023 किया गया है।

वित्त विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 3 लाख 02 हजार 798 शासकीय सेवकों में से पुरानी पेंशन योजना (OPS) का लाभ लेने के लिए 2 लाख 65 हजार 824 शासकीय सेवकों ने तथा एनपीएस में बने रहने के लिए 01 हजार 882 शासकीय सेवकों ने विकल्प लिया है। इस प्रकार 88 प्रतिशत यानि 2 लाख 67 हजार 706 शासकीय सेवकों ने अपने विकल्प दे दिए हैं तथा 35 हजार 092 शासकीय सेवकों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) का लाभ लेने अथवा NPS में बने रहने का विकल्प देना बाकी है।

इसे भी पढ़ें: अमन सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, फिर खुलेगी इन मामलों की फाइलें

इसे भी पढ़ें: बागेश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का भाई गिरफ्तार, जेल या बेल… कोर्ट ने दिया ये फैसला 

 

Related post

कवर्धा में विकास की रफ्तार को मिलेगी नई सड़क, ₹54 करोड़ से बनेगा 7.8 किमी फोरलेन

कवर्धा में विकास की रफ्तार को मिलेगी नई सड़क,…

Spread the loveकवर्धा/राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर कवर्धा शहर के आवागमन को सुगम बनाने के लिए 54 करोड़ रुपए की लागत से 7.8…
Today Weather update : राजधानी समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Today Weather update : राजधानी समेत कई जिलों में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के…
Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 अधिकारी-कर्मचारियों की नई पदस्थापना

Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 अधिकारी-कर्मचारियों…

Spread the love सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक आवश्यकता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से स्थानांतरण…