• 03/03/2023

जब राहुल गांधी का आतंकवादियों से हुआ सामना.. फिर क्या हुआ? कैंब्रिज में सुनाया कश्मीर में यात्रा का किस्सा

जब राहुल गांधी का आतंकवादियों से हुआ सामना.. फिर क्या हुआ? कैंब्रिज में सुनाया कश्मीर में यात्रा का किस्सा
Spread the love

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड सांसद राहुल गांधी इन दिनों ब्रिटेन के दौरे पर हैं। इस दौरान राहुल गांधी ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में अपना लेक्चर भी दिया। जिसमें उन्होंने अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान आतंकवादियों से हुए आमना-सामना का एक किस्सा भी सुनाया। जिसमें उन्होंने बताया कि जब आतंकियों से उन का सामना हुआ तो क्या हुआ?

राहुल गांधी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने कश्मीर में उन्हें पैदल यात्रा नहीं करने के लिए कहा था। सुरक्षा बल के अधिकारियों ने कहा था कि हम पर हमला हो सकता है। गैनेड फेंका जा सकता है। फिर भी हमने यात्रा नहीं टाली।

राहुल गांधी ने कहा कि जब हम यात्रा कर रहे थे। तभी एक शख्स ने कहा कि मुझे आप से बात करनी है। सुरक्षा कर्मियों ने कहा कि आप लोगों को अपने पास मत बुलाइये। फिर भी मैंने उसे बुलाया। उस शख्स ने कहा कि क्या सही में आप हमारी समस्याएं सुनने आए हैं। मैंं ने कहा- हां। उस शख्स ने मुझ से कहा कि कुछ लोग आपको देख रहे हैं। मैंने कहा- कहां। उस शख्श ने दिखाते हुए कहा कि उधर…. आगे उस शख्स ने कहा कि वे लोग आतंकवादी हैं। सामान्य रूप से आतंकवादियों को मुझे मार देना चाहिए। मैं ऐसे माहौल में था। मैं उन्हें देख रहा था वो मुझे देख रहा था।

राहुल गांधी ने कहा कि मुझे लगा कि मैं प्रॉब्लम में हूं। वे लोग मुझे देख रहे थे.. लेकिन कुछ नहीं करे। इसलिए नहीं कि वो कुछ नहीं कर सकते थे। ऐसा इसलिए कि यह लोगों की बात सुनने और अहिंसा की ताकत है। मैं उन्हें सुनने के लिए आया था, मैं हिंसा के साथ नहीं आया था।

Related post

‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़’ का शंखनाद

‘स्टेटकॉन 2026’ में 2047 के ‘विकसित भारत’ के लिए…

Spread the love00 नए विकास मॉडल और भविष्य की नीतियों पर हुआ महामंथन रायपुर। छत्तीसगढ़ के रियल एस्टेट सेक्टर को एक…
कवर्धा में विकास की रफ्तार को मिलेगी नई सड़क, ₹54 करोड़ से बनेगा 7.8 किमी फोरलेन

कवर्धा में विकास की रफ्तार को मिलेगी नई सड़क,…

Spread the loveकवर्धा/राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर कवर्धा शहर के आवागमन को सुगम बनाने के लिए 54 करोड़ रुपए की लागत से 7.8…
Today Weather update : राजधानी समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Today Weather update : राजधानी समेत कई जिलों में…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम तंत्र के…