• 22/09/2024

अमेरिका ने लौटाया भारत का बेशकीमती खजाना, PM मोदी ने जताया आभार

अमेरिका ने लौटाया भारत का बेशकीमती खजाना, PM मोदी ने जताया आभार
Spread the love

भारतीय लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। पीएम मोदी के दौरे के दौरान अमेरिका ने भारतीय संस्कृति से जुड़ी उन अनमोल वस्तुओं को लौटा दिया है, जो कि तस्करी के जरिए देश से विदेश पहुंच गई थी। साल 2014 के बाद से अब तक भारत को पुरातात्विक महत्व की 640 धरोहरें वापस मिल चुकी हैं।

इसे लेकर पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन का आभार जताया है। पीएम ने एक्स पर लिखा, अवैध तस्करी के खिलाफ लड़ाई और सांस्कृतिक संबंध और मजबूत हो रहे हैं। 297 नायाब कलाकृतियों को लौटाने के लिए हम राष्ट्रपति जो बाइडेन और अमेरिका सरकार के आभारी हैं।

यह पहला मौका नहीं है जब पीएम मोदी के अमेरिका दौरै के दौरान पुरातत्व महत्व की प्राचीन चीजें सौंपी गई। इससे पहले साल 2021 में जब पीएम मोदी अमेरिका गए तबह 157 चीजें भारत को मिली थी। जिसमें कि 12वीं शताब्दी की नटराज की मूर्ति भी शामिल है। 2023 में पीएम मोदी के दौरे के दौरान अमेरिका ने 105 चीजों को वापस भारत को लौटाया था। इस तरह अमेरिका ने अब तक 578 वस्तुएं लौटा चुका है।

Related post

पशुपालन से बदली प्यारेलाल की जिंदगी, डेयरी व्यवसाय बना आय का मजबूत साधन

पशुपालन से बदली प्यारेलाल की जिंदगी, डेयरी व्यवसाय बना…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन और डेयरी व्यवसाय ग्रामीणों के लिए अतिरिक्त व सुरक्षित आय का एक…
बस्तर संभाग को बड़ी सौगात : जगदलपुर में शुरू हो रही है पहली आवासीय खेल अकादमी

बस्तर संभाग को बड़ी सौगात : जगदलपुर में शुरू…

Spread the love00 28 मई से राज्य स्तरीय चयन ट्रायल रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान खिलाड़ी बच्चों के सुनहरे भविष्य के लिए एक…
छत्तीसगढ़ का ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर कदम सोलर दीदी, महिलाओं के नेतृत्व में संचालित होगी द्वीप्ति योजना

छत्तीसगढ़ का ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर कदम सोलर दीदी,…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रामीण महिलाओं को ऊर्जा क्षेत्र में सशक्त बनाने और उन्हें आर्थिक मुख्यधारा से जोडऩे के लिए…