• 22/09/2024

नक्सलियों को बड़ा झटका; 20 लाख के इनामी नक्सलियों ने डाला हथियार, छोड़ी माओवादी विचारधारा

नक्सलियों को बड़ा झटका; 20 लाख के इनामी नक्सलियों ने डाला हथियार, छोड़ी माओवादी विचारधारा
Spread the love

बस्तर में नक्सलियों को जोरदार झटका फोर्स दे रही है। एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत दंतेवाड़ा पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। एक साथ चार हार्डकोर माओवादियों ने पुलिस के सामने हथियार डाल दिए हैं। सरेंडर करने वाले चारों नक्सलियों पर 20 लाख का इनाम सरकार ने रखा था।

पुलिस ने बताया कि सरेंडर करने वाले नक्सली दंपत्ति नक्सलियों के रीजनल कंपनी नंबर दो के लिए काम कर रहे थे। नक्सली पति-पत्नी पर पुलिस ने आठ आठ लाख का इनाम घोषित कर रखा था। अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने माओवादियों की भेदभाव पूर्ण नीति, उपेक्षा, जीवन शैली और विचारधारा से क्षुब्ध होकर आत्मसमर्पण करने का फैसला किया है।

सरेंडर करने वाले चारों नक्सली सरकार के लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित हैं। शासन की ओर से अब इन नक्सलियों के पुनर्वास का काम किया जाएगा। सुकमा जिले के रहने वाले इन चारों लोगों को 25-25 हजार रुपये की सहायता दी गई है। और सरकार की नीति के अनुसार उनका पुनर्वास किया जाएगा।

Related post

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब तलब, दिल्ली हाईकोर्ट में फिर गरमाया

‘काला हिरण’ फिल्म विवाद में सलमान खान से जवाब…

Spread the loveसलमान खान ने ‘काला हिरण’ फिल्म पर रोक की मांग करते हुए एक मुकदमा दायर किया था. वहीं फिल्म…
CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार होगी PSC परीक्षा, 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाएगी सरकार

CM Youth Conclave: MP में साल में दो बार…

Spread the loveभोपाल – मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड मैदान में युवाओं से संवाद किया…
घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक की नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

घर पर भी सुरक्षित नहीं बेटियां… घर घुसकर बंदूक…

Spread the loveअमेठी।  उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया…