• 22/09/2024

फिर बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश के साथ लौट आए बादल.. जानें अपने जिले का हाल

फिर बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश के साथ लौट आए बादल.. जानें अपने जिले का हाल
Spread the love

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। जिसके कारण राज्य में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। मानसून की विदाई से पहले राज्य में एक बार फिर से मानसूनी सिस्टम एक्टिव हो रहा है। जिस कारण प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दरअसल, मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में सोमवार से लो प्रेशर बनेगा। लो प्रेशर बनने से कई जगहों पर हल्की और मध्यम बारिश होगी। जबकी एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना बन रही है। अगले 24 घंटों के लिए येलो अलर्ट प्रदेश के बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले के लिए जारी किया है। इन जिलों में एक दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

वहीं आने वाले 48 घंटों के लिए येलो अलर्ट प्रदेश के बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर और बीजापुर जिले के लिए जारी किया है। इन जिलों के एक दो जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से लौट रहे जवान IED की चपेट में आए.. दो शहीद, दो घायल

अबूझमाड़ में नक्सलियों की नापाक करतूत; सर्च ऑपरेशन से…

Spread the loveछत्तीसगढ़ के नारायणपुर इलाके में नक्सलियों ने एक बार फिर बड़ी घटना को अंजाम दिया है। शनिवार को अबूझमाड़…
3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों में मिली लाश..नाबालिग आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

3 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, झाड़ियों…

Spread the loveरायपुर विधानसभा इलाके में तीन साल के मासूम की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चे की हत्या…