• 26/06/2024

आरंग मॉब लिंचिंग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक हिरासत में चार

आरंग मॉब लिंचिंग मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक हिरासत में चार
Spread the love

आरंग में उत्तर प्रदेश के तीन मवेशी ट्रांसपोर्टरों की मौत के सिलसिले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही इस केस में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या अब 4 हो गई है। इस पूरी घटना को मृतकों के परिजनों ने मॉब लिंचिंग का कृत्य बताया है। पुलिस ने अभी तक उन घटनाओं पर प्रकाश नहीं डाला है, जिसके कारण 7 जून को ये हत्याएं हुईं।

महासमुंद निवासी दो आरोपी गिरफ्तार 

आरंग थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम ने बताया, पुलिस ने इस केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किए हैं, वे दोनों महासमुंद निवासी नवीन सिंह ठाकुर और मयंक शर्मा हैं।

आरंग पुलिस ने कहा कि ठाकुर ड्राइवर का काम करता है, जबकि मयंक माल ट्रांसपोर्टर है। इससे पहले पुलिस ने 22 जून और 23 जून को हर्ष मिश्रा और राजा अग्रवाल नामक दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया था।यह घटना 7 जून को रायपुर-महासमुंद सीमा पर हुई थी।

यूपी के सहारनपुर निवासी और उसके चचेरे भाई छत्तीसगढ़ के महासमुंद से रायपुर में मवेशी लेकर जा रहे थे। इसी दौरान आरंग में महानदी नदी के पुल पर रोक लिया गया और उन पर भीड़ ने हमला किया। जिसके बाद पुलिस को तीनों पुल के नीचे पड़े मिले थे। दो की उसी दिन मौत हो गई, जबकि जीवित बचे एकमात्र चश्मदीद सद्दाम ने 18 जून को दम तोड़ दिया। जिसके बाद समुदाय विशेष ने इस घटना के विरोध में प्रदर्शन किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग भी की। जिसके बाद पुलिस ने एसआईटी बनाकर आरोपियों की धर पकड़ शुरु की। पुलिस ने अब तक कुल 4 लोगों को पकड़ा है, जिन पर आरंग मॉब लिंचिंग में शामिल होने के आरोप हैं।

Related post

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400 की बजाय अब 100 यूनिट मासिक खपत वालों को ही मिलेगी 50% की छूट

हॉफ बिजली बिल में योजना में बड़ा बदलाव, 400…

Spread the loveराज्य सरकार द्वारा हॉफ बिजली बिल योजना के अंतर्गत दी जाने वाली छूट की सीमा में युक्तियुक्त संशोधन किया…
D.Ed अभ्यर्थियों की हड़ताल जारी; सरकार पर हाईकोर्ट के अपमान का लगाया आरोप

D.Ed अभ्यर्थियों की हड़ताल जारी; सरकार पर हाईकोर्ट के…

Spread the loveरायपुर के तूता धरना स्थल पर डीएड अभ्यर्थियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। अभ्यर्थियों की सरकार से मांग है…
हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन गरमाई सियासत, दलों ने झोंकी पूरी ताकत, शाम होते ही थम जाएगा प्रचार

हरियाणा विधानसभा चुनाव के अंतिम दिन गरमाई सियासत, दलों…

Spread the loveहरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है। प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी और…