• 18/10/2024

Video; 20वीं वर्षगांठ पर नक्सलियों का शक्ति प्रदर्शन, हथियारबंद नक्सलियों का जश्न

Video; 20वीं वर्षगांठ पर नक्सलियों का शक्ति प्रदर्शन, हथियारबंद नक्सलियों का जश्न

Follow us on Google News

मार्च 2026 तक नक्सलवाद के खात्मे के सरकारी दावों के बीच नक्सलियों द्वारा एक वीडियो जारी किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में शक्ति प्रदर्शन करते हुए 20वीं वर्षगांठ पर हथियारबंद नक्सली जश्न मनाते नजर आ रहे हैं। बस्तर के किसी अनजान जगह पर सैकड़ों हथियारबंद नक्सलियों ने ग्रामीणों के साथ 20वीं वर्षगांठ मनाया।

समारोह के लिए नक्सलियों ने बाकायदा हाईटेक मंच तैयार किया था। बड़ी रैली भी निकाली गई और हथियारबंद साथियों की मौजूदगी में दिनभर नाच गाना चलता रहा। जश्न में सितम्बर 2024 तक मारे गए अपने साथियों को याद करते हुए उनकी तस्वीरों के साथ गीत गाते नक्सली नजर आ रहे हैं।

इस वर्ष 180 नक्सलियों की मौत, सैकड़ों लोगों द्वारा आत्मसमर्पण और गिरफ्तारी के बाद नक्सलियों द्वारा जश्न मनाना सुरक्षा एजेंसी की चूक को ओर इशारा कर रहा है।