• 23/10/2022

यहां सेना के एंबुलेंस पर हुआ हमला, हादसे में 5 लोगों की हुई दर्दनाक मौत

यहां सेना के एंबुलेंस पर हुआ हमला, हादसे में 5 लोगों की हुई दर्दनाक मौत
Spread the love

यमन में एक बड़ा हमला हो गया. यहां दक्षिणी अबयान प्रांत में सरकार समर्थक यमनी बलों के दल को ले जा रही एक एम्बुलेंस में विस्फोट हो गया. जिसमें सवार 5 चिकित्साकर्मियों की मौत हो गई.

सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी सैनिकों की एक सैन्य चिकित्सा टीम को ले जा रही एम्बुलेंस को अब्यान के अल महफीद जिले में मुख्य सड़क से गुजरते समय रिमोट के माध्यम से आइइडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) में विस्फोट कर उड़ा दिया गया.

अधिकारी ने कहा कि अबयान में आतंकवादियों को पकड़ने के उद्देश्य से सरकार समर्थक सैन्य अभियान की प्रगति को बाधित करने और रोकने के प्रयास में विभिन्न सड़कों और क्षेत्रों के माध्यम से आतंकवादी तत्वों द्वारा घर में बने बमों को भारी मात्रा में रखा जाता है.

फिलहाल अभी तक किसी भी समूह ने सैन्य चिकित्सा दल पर बमबारी की जिम्मेदारी नहीं ली है. हालांकि यमनी सेना और सरकारी अधिकारी अक्सर ऐसे हमलों के लिए यमन स्थित अल-कायदा की शाखा को जिम्मेदार ठहराते हैं.

Related post

ED का चौंकाने वाला दावा: केजरीवाल ने सौरभ और आतिशी का लिया नाम, अब तिहाड़ जेल में रहेंगे CM, इन चीजों को साथ ले जाने की मांगी अनुमति

ED का चौंकाने वाला दावा: केजरीवाल ने सौरभ और…

Spread the loveदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राजधानी की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 15 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में…
हैकर्स की नजर WhatsApp पर, एक तस्वीर से हो जाएगा फोन हैक, बैंक डिटेल सहित सारी जानकारियां हो सकती हैं चोरी, इस गलती से बचें और करें ये बदलाव

हैकर्स की नजर WhatsApp पर, एक तस्वीर से हो…

Spread the loveव्हाट्सएप (WhatsApp) हर किसी के जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। इसके माध्यम से हम दूर रहने वाले…
पैराग्लाइडर लैंडिंग के समय हाईटेंशन लाइन से उलझा, पायलट और महिला की ऐसे बची जान, देखें हैरान कर देने वाला VIDEO

पैराग्लाइडर लैंडिंग के समय हाईटेंशन लाइन से उलझा, पायलट…

Spread the loveउत्तर प्रदेश के मथुरा में एक बड़ा हादसा होने से टल गया. यहां पैराग्लाइडर लैंडिंग के समय हाईटेंशन लाइन…