• 23/04/2024

Video: सलमान खान के घर जिस पिस्टल से की फायरिंग, पुलिस ने नदी से किया बरामद

Video: सलमान खान के घर जिस पिस्टल से की फायरिंग, पुलिस ने नदी से किया बरामद
Spread the love

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को एक और सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच ने फायरिंग में इस्तेमाल हुई गन और कुछ जिंदा कारतूस को सूरत के तापी नदी से बरामद किया है। पुलिस को तापी नदी से 2 पिस्टल, 3 मैग्जीन और 9 जिंदा कारतूस मिले हैं।

आपको बता दें 14 अप्रैल को सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग की गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी के लिए कई टीमों का गठन किया था। इसके साथ ही पुलिस ने सलमान के घर के बाहर और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला।

कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर पुलिस ने 36 घंटे के भीतर आरोपियों को गुजरात के कच्छ इलाके से गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल को उन्होंने तापी नदी में फेक दिया था।

देखिए वीडियो

 

Related post

पद्मविभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई सहित आठ दिवंगत कलाकारों एवं साहित्यकारों के परिजनों को मिली आर्थिक सहायता

पद्मविभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई सहित आठ दिवंगत कलाकारों…

Spread the love00 अभावग्रस्त होनहार युवा कलाकारों एवं विद्यार्थियों को भी मिला प्रोत्साहन 00 संस्कृति विभाग ने वितरित किए सहायता एवं…
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मिली त्वरित राहत: महज 8 दिनों में सुधरा हैंडपंप, ग्रामीणों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से मिली त्वरित राहत: महज 8 दिनों…

Spread the loveबिलासपुर। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से आमजन की छोटी-छोटी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। जिला…
’सेवा सेतु केंद्र बना आमजन के लिए भरोसे का केंद्र, एक दिन में मिला आय प्रमाण पत्र’

’सेवा सेतु केंद्र बना आमजन के लिए भरोसे का…

Spread the loveनारायणपुर। सीएम विष्णु देव साय की मंशानुरूप तथा कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशन में जिले में संचालित सेवा सेतु…