• 07/05/2024

अरविंद केजरीवाल की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनाया फैसला, वकील ने गिरफ्तारी को बताया गैरकानूनी…अब 9 मई का इंतजार

अरविंद केजरीवाल की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने नहीं सुनाया फैसला, वकील ने गिरफ्तारी को बताया गैरकानूनी…अब 9 मई का इंतजार
Spread the love

दिल्ली शराब नीति घोटाले में जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से आज फिर राहत नहीं मिली। केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुनवाई हुई, लेकिन उन्हें जमानत नहीं मिल सकी। अब 9 मई को फिर से सुनवाई होगी। केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए अंतरिम जमानत मांगी थी।

‘केजरीवाल की गिरफ्तारी गैरकानूनी’

पिछली सुनवाई में केजरीवाल के व‍कील का कहना था कि “अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी गैरकानूनी है।” SC ने कहा- केजरीवाल चुने हुए CM हैं, ED बोला- केजरीवाल के साथ आम लोगों जैसा व्यवहार हो।

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को अरविंद केजरीवाल को जमानत दिए जाने के लिए शर्तें रखीं। कोर्ट ने जमानत का विरोध कर रही ED से कहा कि चुनाव चल रहे हैं और केजरीवाल मौजूदा मुख्यमंत्री हैं।
चुनाव 5 साल में सिर्फ एक बार आते हैं। कोर्ट ने केजरीवाल से कहा कि हम आपको जमानत दे देते हैं, लेकिन आप ऑफिशियल ड्यूटी नहीं करेंगे। हम नहीं चाहते कि आप सरकार में दखल करें। अगर चुनाव नहीं होते तो अंतरिम जमानत का सवाल ही नहीं उठता था।

ED से SC ने पूछे सवाल

इस पर SG तुषार मेहता ने कहा कि हम क्या उदाहरण रख सकते हैं। क्या दूसरे लोग मुख्यमंत्री से कम महत्वपूर्ण हैं। सिर्फ इस आधार पर कोई फर्क होना चाहिए कि वो मुख्यमंत्री हैं। सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए ईडी से कई सवाल पूछे।

शराब घोटाले का है आरोप

आपको बता दें कि 55 साल के केजरीवाल की गिरफ्तारी दिल्ली हाईकोर्ट के उस फैसले के बाद हुई थी, जिसमें कोर्ट ने ईडी के खिलाफ उन्हें गिरफ्तारी से सुरक्षा देने से इनकार कर दिया था।

ईडी और सीबीआई का आरोप है कि दिल्ली सरकार ने अपनी आबकारी नीति के जरिए लाइसेंसधारी शराब कारोबारियों से घूस लेकर उन्हें अनुचित लाभ पहुंचाया गया। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने अब तक इन आरोपों से इनकार किया है।

Related post

भोरमदेव शक्कर कारखाना ने शत-प्रतिशत भुगतान कर नया कीर्तिमान स्थापित किया

भोरमदेव शक्कर कारखाना ने शत-प्रतिशत भुगतान कर नया कीर्तिमान…

Spread the loveरायपुर। गन्ना किसानों के लिए सबसे बड़ी चिंता अक्सर समय पर भुगतान की होती है, लेकिन कबीरधाम जिले का…
CG – पत्नी को परीक्षा केंद्र छोड़ने गया था युवक, घर पहुंचने से पहले मिली मौत की खबर

CG – पत्नी को परीक्षा केंद्र छोड़ने गया था…

Spread the loveजांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां ग्राम मुड़पार…
CG : एक साथ 34 पंचायतों के सरपंचों ने सामूहिक इस्तीफे की दी चेतावनी, सामने आई ये बड़ी वजह…..

CG : एक साथ 34 पंचायतों के सरपंचों ने…

Spread the loveजगदलपुर। बास्तानार जनपद की ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए पर्याप्त राशि नहीं मिलने से भारी नाराजगी देखने…