• 27/08/2022

चीफ जस्टिस बनकर डीजे से मांगे गिफ्ट कार्ड, शातिर ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चीफ जस्टिस बनकर डीजे से मांगे गिफ्ट कार्ड, शातिर ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Spread the love

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनकर ठगी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी ठग भाईयों को मिजोरम से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी इतने शातिर हैं कि अपने मोबाइल के वाट्सअप डीपी में चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी का फोटो लगाकर अंबिकापुर कोर्ट के डीजे को मैसेज पर अमेजन का गिफ्ट कार्ड मांगा था। पुलिस को आरोपियों के मोबाइल में छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों के कई अधिकारियों की तस्वीरें और प्रोफाइल मिली है। गिरफ्तार किए गए आरोपी ऑटो मोबाइल इंजीनियर हैं और ऑटो मोबाइल व्यापारी भी हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने अंबिकापुर कोर्ट के डीजे राकेश बिहारी घोरे के मोबाइल पर मैसेज किया। आरोपियों ने उन्हें अमेजन गिफ्ट कार्ड भेजने कहा। शक होने पर डीजे ने इसकी जानकारी हाईकोर्ट के अधिकारियों को दी। मामले में चीफ जस्टिस ने प्रोटोकॉल अधिकारी को शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरु कर दी।

आरोपियों ने अपना मोबाइल बंद कर रखा था लेकिन उनका लोकेशन निकालने में सफलता मिली। आरोपियों का लोकेशन मिजोरम के आइजोल में मिली। आइजोल पहुंची पुलिस ने स्थानीय मुखबीरों की मदद से आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार पर लिया। दोनों आरोपियों हमिंग सांग और उसके भाई जोथान मोविया को स्थानीय कोर्ट में पेश कर उन्हें ट्रांजिट रिमांड में लेकर पुलिस बिलासपुर ले कर आ रही है।

Related post

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन की आस, साय सरकार की योजना से पूरा हुआ डोमन-पार्वती का सपना

मन में बरसों से बसी थी रामलला के दर्शन…

Spread the love00 कबीरधाम के दंपती ने विशेष ट्रेन से पहुंचकर किए रामलला और बाबा विश्वनाथ के दर्शन रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन…
गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं की छात्रा को बनाया हवस का शिकार, घटना सामने आते ही मचा हड़कंप…

गुरु-शिष्य का रिश्ता शर्मसार! स्कूल के शिक्षक ने 11वीं…

Spread the loveसूरजपुर। गुरु को हमारी संस्कृति में भगवान से ऊपर का दर्जा दिया जाता है। लेकिन इस युग में इस…
CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में छिपाया शव; ऐसे खुला खौफनाक राज…..

CG : लिव-इन पार्टनर की हत्या, सेप्टिक टैंक में…

Spread the loveकोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने…