• 27/08/2022

बेरहम पिता के नहीं कांपे हाथ, 5 साल की मासूम को ऐसे उतारा मौत के घाट, सुनकर कांप जाएगी रूह

बेरहम पिता के नहीं कांपे हाथ, 5 साल की मासूम को ऐसे उतारा मौत के घाट, सुनकर कांप जाएगी रूह
Spread the love

5 साल की मासूम के लापता होने के एक मामले में पुलिस ने सौतेले पिता को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिता ने बड़ी बेहरमी से मासूम को पानी में डुबोकर मौत के घाट उतारकर उसके शव को नदी में बहा दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर आकर आराम से सो गया।

मामला तोरवा थाना क्षेत्र के पटेल मोहल्ला का है। मासूम की मां राधिका लहरे गुरूवार की रात अपने 5 साल की बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर पतासाजी शुरु कर दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस रात में ही मोहल्ला पहुंची और लोगों से पूछताछ शुरु कर दिया। बच्ची के लापता होने पर मां बदहवास थी वहीं पिता घर पर नहा रहा था। पिता की इस हरकत पर पुलिस को संदेह हुआ। पूछताछ के लिए पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

उधर अगले दिन बच्ची मस्तूरी क्षेत्र में बच्ची की लाश मिलने की पुलिस को सूचना मिली। जानकारी मिलते ही तोरवा पुलिस परिजनों को लेकर मस्तूरी पहुंच गई। जहां परिजनों ने बच्ची के शव का शिनाख्त किया।

बच्ची का शव मिलने के बाद पुलिस ने पिता मन्नू बंजारे से सख्ती से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह नहाने नदी जा रहा था। बच्ची भी उसके साथ गई थी। जहां उसने बच्ची को नदी में डुबोकर मार दिया और फिर उसके शव को बहा दिया।

बताया जा रहा है कि मन्नू बंजारे बच्ची का सौतेला पिता था। मां राधिका लहरे अपने पहले पति को छोड़कर मन्नू बंजारे से दूसरी शादी कर ली। पहले पति से राधिका के दो बच्चे थे, दस साल का बेटा और 5 साल की पायल। पुलिस के मुताबिक आरोपी बच्ची को पसंद नहीं करता था और आए दिन उसके साथ मारपीट भी करता था।

इसे भी पढ़ें : एक ही परिवार के 6 लोगों की संदिग्ध मौत, घर में मिला शव, छोटी बच्ची का आज था जन्मदिन

Related post

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी…

Spread the love जल संचय और जल जीवन मिशन के कार्यों को मिशन मोड में करें पूरा – मुख्यमंत्री साय मार्च…
अंतागढ़ के 122 जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के समक्ष थामा भाजपा का दामन

अंतागढ़ के 122 जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के…

Spread the love00 साय ने दिलाई सदस्यता, कहा – संगठन को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी रायपुर। छत्तीसगढ़ के…
नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण में लगाएं – राज्यपाल रमेन डेक

नशे से दूर रहकर युवा अपनी ऊर्जा राष्ट्र निर्माण…

Spread the loveरायपुर: पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ संकल्प अभियान के अंतर्गत विगत एक माह से आयोजित…