• 18/03/2024

DSP गिरफ्तार, नाबालिग नौकरानी से है रेप का आरोप

DSP गिरफ्तार, नाबालिग नौकरानी से है रेप का आरोप
Spread the love

भातर के उत्तर-पूर्वी राज्य असम से खाकी को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। यहां DSP के पद पर पदस्थ सीनियर पुलिस अधिकारी पर घर में काम-काज करने वाली एक नाबालिग नौकरानी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामले में अफसर को रेप और पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोप है कि पुलिस ट्रेनिंग कॉलेज में तैनात DSP किरण नाथ ने एक नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न किया। पीड़िता डीएसपी के घर पर काम करती थी। डीएसपी किरण नाथ के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 506, और पॉक्सो ऐक्ट के सेक्शन 6 के हत केस दर्ज किया है। पीड़िता के परिवार वालों ने शनिवार को गोलाघाट जिले डेरगांव पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है।

इसे भी पढ़ें: Big Breaking: चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों के गृह सचिव हटाए और 1 DGP को हटाया 

पीड़िता का आरोप है कि डीDSP की पत्नी भी इस घिनौने कृत्य में उसका साथ देती थी और उसकी करतूतें छुपाने की कोशिश करती थी। वहीं परिजनों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक महिला होने के नाते डीएसपी की पत्नी को लड़की का साथ देना चाहिए था। लेकिन वह चुप्पी साधे रहे और अपनी पति की करतूतों को छुपाते रही।

सबूतों के आधार पर गिरफ्तार- डीजीपी

असम के डीजीपी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने रविवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डेरागांव में लशित बोरफुकन पुलिस अकैडमी में तैनात डीएसपी पर नाबालिग के यौन शोषण के आरोप लगे हैं और केस दर्ज किया गया है। सबूतों के आधार पर डीएसपी किरण नाथ को गिरफ्तार कर लिया गया है। डीजीपी ने आगे कहा कि असम पुलिस में यौन उत्पीड़ने के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है।

उधर पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है। पीड़िता और अन्य गवाहों के बयान को दर्ज कर लिया गया है।

Related post

14 नवंबर का पंचांग: आज भूलकर भी न करें इस दिशा में यात्रा, जानें शनिवार का शुभ-अशुभ मुहूर्त

14 नवंबर का पंचांग: आज भूलकर भी न करें…

Spread the loveहिंदू धर्म में पंचांग का खास महत्व माना जाता है. कोई भी शुभ काम की शुरुआत करने, पूजा-पाठ करने…
Aaj ka Rashifal 14 November 2026: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का राशिफल

Aaj ka Rashifal 14 November 2026: सभी 12 राशियों…

Spread the loveAaj Ka Rashifal 14 November 2026: आज का दिन कई राशियों के लिए खुशखबरी, आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख…
Road Accident: पलक झपकते ही उजड़ गई कई जिंदगियां, ट्रैवलर और कंटेनर की भीषण टक्कर में 23 लोगों की मौत, कई घायल

Road Accident: पलक झपकते ही उजड़ गई कई जिंदगियां,…

Spread the loveकाजीरंगा। असम के काजीरंगा से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। गोलाघाट जिले में शुक्रवार…