• 19/03/2024

लोकसभा चुनाव से पहले दहलाने की साजिश नाकाम, एनकाउंटर में मारे गए 4 हार्डकोर नक्सली, 36 लाख रुपए था इनाम

लोकसभा चुनाव से पहले दहलाने की साजिश नाकाम, एनकाउंटर में मारे गए 4 हार्डकोर नक्सली, 36 लाख रुपए था इनाम
Spread the love

लोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम हुई है. छत्तीसगढ़ के बॉर्डर पर नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ (naxali encounter) हो गई. जवानों को सर्चिंग में 4 नक्सलियों के शव मिले हैं. फिलहाल इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन अब भी जारी है.

गढ़चिरौली के कोलामारका के जंगल में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है.जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र की स्पेशल C-60 फोर्स के जवान अन्य जवानों के साथ नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर ऑपरेशन पर निकले थे. इस दौरान जवानों का सामना नक्सलियों से हो गया. गोलीबारी रुकने के बाद एसपीएस रेपनपल्ली से 5 किलोमीटर दूर कोलामरका पहाड़ों में सर्चिंग के दौरान जवानों को 4 पुरुष नक्सलियों के शव मिले हैं.

मारे गए नक्सली

नक्सलियों के शवो के साथ एक एके-47 गन, एक कार्बाइन बंदूक, 2 पिस्टल के साथ अन्य नक्सल सामग्री मिली है. मारे गए नक्सलियों की पहचान डिविजनल कमिटी मेंबर वर्गीस, DVCM मगतु, प्लाटून मेंबर राजू, प्लाटून मेंबर वेंकटेश के तौर पर हुई है. चारों पर महाराष्ट्र सरकार ने 36 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था.

Related post

एंटी नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी कामयाबी, CM साय ने कहा- लाल आतंक के खात्मे की तरफ जवानों के बढ़ रहे कदम

एंटी नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षा बलों को मिली बड़ी…

Spread the loveछत्तीसगढ़ में एंटी नक्सल ऑपरेशन में सुरक्षाबलों के जवान लगातार कामयाबी हासिल कर रहे हैं। जवान बुलंद हौसले के…
अलर्ट हो जाएं बार-बार छुट्टी लेने वाले सरकारी कर्मचारी, नौकरी से धोना पड़ सकता है हाथ…पढ़िए पूरी खबर

अलर्ट हो जाएं बार-बार छुट्टी लेने वाले सरकारी कर्मचारी,…

Spread the loveअगर आप भी सरकारी कर्मचारी हैं और छत्तीसगढ़ में काम करते हैं तो संभल जाइए। क्योंकि बिना सूचना के…
शराब प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, BJP सरकार ने इस फैसले को दी मंजूरी

शराब प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, BJP सरकार ने…

Spread the loveछत्‍तीसगढ़ के शराब प्रेमियों को सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। प्रदेश जल्‍द ही नई शराब दुकानें खुलने…