• 25/09/2023

छत्तीसगढ़ में बसपा का गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से गठबंधन, जानिए कौन कितने सीटों पर लड़ेगा चुनाव

छत्तीसगढ़ में बसपा का गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से गठबंधन, जानिए कौन कितने सीटों पर लड़ेगा चुनाव
Spread the love

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) मिलकर चुनाव लडेंगी। दोनों ही दलों ने सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारे जाने का ऐलान किया है। दोनों दलों के बीच हुए गठबंधन के तहत बसपा 53 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

बसपा के केन्द्रीय कोऑर्डिनेटर और राज्यसभा सांसद रामजी गौतम औऱ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम ने राजधानी रायपुर के गुरु घासीदास सांस्कृतिक भवन में सोमवार 25 सितंबर को संयुक्त प्रेसवार्ता ली।

इस दौरान बसपा नेता रामजी गौतम ने कहा कि दोनों पार्टियों की विचारधारा मेल खाती है। बसपा दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग के साथ ही जल-जंगल के अधिकार को लेकर काम करने वाली पार्टी है। वैसे ही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी भी आदिवासियों के अधिकार के लिए लड़ने वाली पार्टी है।

वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम सिंह मरकाम ने कहा कि दोनों ही पार्टियां संविधान में विश्वास रखती हैं। संविधान ने जो हक और अधिकार दिए हैं आजादी के 76 साल बाद भी उसका सही तरीके से पालन नहीं हो रहा। हम साथ में चुनाव लड़ रहे हैं और छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाएंगे।

बसपा ने पहले ही घोषित किया 9 प्रत्याशी

आपको बता दें दोनों पार्टियों के गठबंधन से पहले ही बसपा ने प्रदेश में 9 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया था। जिसमें मस्तूरी से दाऊराम रत्नाकर, पामगढ़ से इंदु बंजारे, जैजैपुर से केशव प्रसाद चंद्रा, सामरी से आनंद तिग्गा, बेलतरा से रामकुमार सूर्यवंशी, बिलाईगढ़ से श्याम टंडन, जांजगीर-चांपा से राधेश्याम सूर्यवंशी, अकलतरा से डॉक्टर विनोद शर्मा, नवागढ़ से ओम प्रकाश बाजपाई।

Related post

प्रामाणिक एवं प्रभावी आयुर्वेद के माध्यम से समाज की सेवा करें आयुर्वेद महाविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु

प्रामाणिक एवं प्रभावी आयुर्वेद के माध्यम से समाज की…

Spread the loveभारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 27 नवंबर, 2026 को केरलम के त्रिशूर में वैद्यरत्नम् आयुर्वेद कॉलेज के स्वर्ण जयंती…
निर्यात बढ़ाने के लिए वैश्विक बाजारों पर ध्यान दें: RBI गवर्नर

निर्यात बढ़ाने के लिए वैश्विक बाजारों पर ध्यान दें:…

Spread the loveभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय निर्यातक, विशेष रूप से सूक्ष्म,…
समुद्री जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के ल‍िए पूरी दुनिया को मिलकर काम करना होगा: विदेश मंत्री

समुद्री जहाजों और नाविकों की सुरक्षा के ल‍िए पूरी…

Spread the loveनई दिल्ली  :- नई दिल्ली में ‘इंडियन ओशन रिम एसोसिएशन’ (आईओआरए) की जनरल डिबेट में विदेश मंत्री एस जयशंकर…