• 25/09/2023

राहुल गांधी पर टिप्पणी से भड़की कांग्रेस, ओवैसी को बताया बीजेपी का मददगार

राहुल गांधी पर टिप्पणी से भड़की कांग्रेस, ओवैसी को बताया बीजेपी का मददगार
Spread the love

राहुल गांधी को निशाना बनाने पर कांग्रेस हैदराबाद से सांसद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर भड़क गई है। ओवैसी की चुनौती का जवाब देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने हैदराबाद सांसद को तेलंगाना की सभी सीटों से लड़ने का चैलेंज दिया है। यहां तक कि कांग्रेस नेत्री ने ओवैसी पर इशारों ही इशारों में बीजेपी की मदद करने का भी आरोप लगाया है।

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, ”ओवैसी को हमारा चैलेंज है कि वो तेलंगाना की सारी सीटों पर चुनाव लड़कर दिखा दें।” उन्होंने कहा कि ओवैसी बिहार और उत्तर प्रदेश में किसकी मदद करने आते हैं ये हर कोई जानता है। ओवैसी क्यों नहीं जाकर दानिश अली से मिले?

गौरतलब है कि लोकसभा की कार्यवाही के दौरान बीजेपी सांसद रमेश बिधुड़ी ने बीएसपी सांसद दानिश अली पर विवादित टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद राहुल गांधी ने दानिश अली के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी।

ओवैसी ने राहुल गांधी पर क्या कहा था?

असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद की रैली में राहुल गांधी पर निशाना साधा था। इस दौरान ओवैसी ने कांग्रेस पर बीजेपी के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया था। इसी के साथ ही उन्होंने कहा था कि वह उन्हें (राहुल गांधी) वायनाड नहीं, बल्कि हैदराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती देते हैं। ओवैसी ने कहा था कि वो (राहुल गांधी) बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, जमीन पर आकर मुकाबला करें।

Related post

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद में दोस्त की हत्या,जंगल में फेंकी लाश…

CG में दोस्ती का दर्दनाक अंत! ₹1000 के विवाद…

Spread the loveजशपुर । जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है।…
CG-चरित्र पर शक के चलते गर्भवती पत्नी से मारपीट, गर्भ में बच्चे की मौत… आरोपी पति फरार

CG-चरित्र पर शक के चलते गर्भवती पत्नी से मारपीट,…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक शख्स ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। चरित्र शंका में…
CG- प्लांट के अंदर मिली व्यक्ति की सड़ी-गली लाश, इलाके में मची सनसनी

CG- प्लांट के अंदर मिली व्यक्ति की सड़ी-गली लाश,…

Spread the loveकटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा में आज एक व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना…