• 09/10/2023

Opinion Polls: पांच राज्यों में किसकी-किसकी बन रही सरकार? कांग्रेस के लिए खुशखबरी! ओपिनियन पोल के चौंकाने वाले नतीजे

Opinion Polls: पांच राज्यों में किसकी-किसकी बन रही सरकार? कांग्रेस के लिए खुशखबरी! ओपिनियन पोल के चौंकाने वाले नतीजे
Spread the love

पांच राज्यों छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित हो गई है। चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही एबीपी न्यूज ने सी वोटर्स का ओपिनियन पोल जारी कर दिया है। देखते हैं एबीपी न्यूज- सी वोटर्स के ओपिनियन पोल के मुताबिक पांचों राज्यों में किसकी सरकार बन रही है।

छत्तीसगढ़ में ओपिनियन पोल के मुताबिक कुल 90 सीटों में कांग्रेस को 45 से 51 सीटें और बीजेपी को 39 से 45 सीटें मिल सकती है। वहीं अन्य के खाते में शून्य से 2 सीटें आ सकती है।

मिजोरम में एबीपी न्यूज के लिए सीवोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक 40 सीटों में से सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट  (MNF) को 13 से 17 सीटें मिल सकती है। वहीं कांग्रेस को 10 से 14 सीट मिलने की संभावना जताई गई है। राज्य की जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) को 9 से 13 सीटें मिल सकती है। जबकि अन्य के खाते में 1 से 3 सीटें आ सकती है।

तेलंगाना में सी-वोटर के ओपिनियन पोल के मुताबिक 119 सीटों में कांग्रेस 48 से 60 सीटें, सत्ताधारी बीआरएस को 43 से 55 सीटें मिल सकती है। वहीं बीजेपी को 5 से 11 सीटें मिलने की संभावना है। वहीं अन्य के खाते में 5 से 11 सीटें जा सकती है।

मध्य प्रदेश में एबीपी के लिए सी वोटर्स के ओपिनियन पोल के मुताबिक कांग्रेस 113 से 125 सीट, बीजेपी के खाते में 104 से 116 सीटें आ सकती है। वहीं अन्य के खाते शून्य से 4 सीटे आने की संभावना है।

 

Related post

उत्कृष्ट टिकट चेकिंग प्रदर्शन करने वाले 14 रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक ने किया सम्मानित

उत्कृष्ट टिकट चेकिंग प्रदर्शन करने वाले 14 रेलकर्मियों को…

Spread the love रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में टिकट चेकिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले…
स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 राष्ट्रगीत, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों…

Spread the loveरायपुर। 15 अगस्त 2026 को देशभर में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, उत्साहपूर्ण और व्यवस्थित रूप से…
CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3 दिन सक्रिय रहेगा मानसून; कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

CG Weather : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, 3…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय होता नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में…