• 10/08/2022

एटीएस ने ISIS के आतंकी को किया गिरफ्तार, ओवैसी की पार्टी का है सदस्य

एटीएस ने ISIS के आतंकी को किया गिरफ्तार, ओवैसी की पार्टी का है सदस्य
Spread the love

स्वतंत्रता दिवस के पहले एटीएस ने आतंकी साजिश का पर्दाफाश करते हुए यूपी के आजमगढ़ से एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आतंकी सबाउद्दीन आजमी आईएसआईएस के रिक्रूटर से सीधे संपर्क में था। आतंकी सबाउद्दीन आजमी आजमगढ़ जिले के अमिलो मुबारकपुर का रहने वाला है। आरोपी असदुद्दीन ओवैशी की पार्टी AIMIM का सदस्य भी है।

एटीएस को सूचना मिली थी कि आजमगढ़ के अमिलो मुबारकपुर में रहने वाला एक व्यक्ति सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर जिहादी विचारधारा का प्रचार प्रसार कर रहा है। आतंकी सबाउद्दीन लोगों को आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से जुड़ने के लिए प्रेरित कर रहा है।

सूचना के बाद एटीएस ने सबाउद्दीन आजमी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और उसके मोबाइल का डेटा खंगाला। जिहाद के लिए मुस्लिम  युवाओं के ब्रेनवाश के लिए बनाए गए टेलीग्राम चैनल AL-SAQAR मीडिया से जुड़ा हुआ था।

उधर सबाउद्दीन के परिवार और पड़ोसी ने एटीएस की कार्रवाई पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि सबाउद्दीन सीधा-साधा है और बुनकरी का काम करता है। उसे फसाया गया है।

एटीएस ने सबाउद्दीन के अलावा कस्बे के दो और युवकों उमेर और जीशान को भी हिरासत में लिया था। लेकिन उन दोनों युवकों के खिलाफ कोई पुख्ता सबूत नहीं मिलने के बाद दोनों को रिहा कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें : चीन में फिर मिला नया वायरस, Zoonotic Langya से 35 संक्रमित, जानिए कितना खतरनाक है

इसे भी पढ़ें : मौसम अलर्ट : इन जिलों में भारी से अति भारी बारिश के साथ ही बिजली गिरने की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी

 

Related post

पिता ने अपनी ही मासूम बच्ची के किए टुकड़े-टुकड़े, बेटी का फोन पर बात करना था नागवार

पिता ने अपनी ही मासूम बच्ची के किए टुकड़े-टुकड़े,…

Spread the loveलखनऊ राजधानी के गुडंबा इलाके में एक पिता ने अपनी 14 वर्षीय बेटी को किसी से फोन पर बात…
बड़ा आतंकी हमला: Moscow कॉन्सर्ट हॉल में आतंकी हमला, 93 की मौत 145 घायल, ISIS ने ली जिम्मेदारी

बड़ा आतंकी हमला: Moscow कॉन्सर्ट हॉल में आतंकी हमला,…

Spread the loveरूस की राजधानी मॉस्को के एक कॉन्सर्ट हॉल में आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में 93 लोगों की…
लड़की देखने जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 7 लोगों की हुई मौत, ट्रक ने 100 मीटर तक घसीटा

लड़की देखने जा रहा परिवार हादसे का शिकार, 7…

Spread the loveउत्तर प्रदेश के जौनपुर में हुए भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. सभी एक ही…