• 08/11/2024

16 से कम उम्र वाले सोशल मीडिया का नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल, फेसबुक, इंस्टाग्राम और टिकटॉक सहित इन प्लेटफॉर्म्स पर यहां सरकार लगाने जा रही है बैन

16 से कम उम्र वाले सोशल मीडिया का नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल, फेसबुक, इंस्टाग्राम और टिकटॉक सहित इन प्लेटफॉर्म्स पर यहां सरकार लगाने जा रही है बैन
Spread the love

आजकल बड़ों से लेकर बच्चे तक सभी सोशल मीडिया के आदी बन चुके हैं। सोशल मीडिया के दुष्परिणाम की लगातार आ रही खबरों के बीच आस्ट्रेलिया ने बड़ा निर्णय लिया है। आस्ट्रेलिया सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों  के सोशल मीडिया अकाउंट पर बैन लगाने जा रही है। आस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार इसे लेकर इसी महीने कानून पेश करेगी।

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्राी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि सोशल मीडिया से हमारे बच्चों को काफी नुकसान हो रहा है। अब इसे रोकने का समय आ गया है। वहीं आस्ट्रेलिया के संचार मंत्री ने बताया कि सरकार किस-किस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बैन लगाने जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस कानून के आऩे के बाद मेटा का फेसबुक और इंस्टाग्राम, बाइटडांस का टिकटॉक और एक्स पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। इसके अलावा यूट्यूब का भी नाम इस लिस्ट में शामिल हो सकता है।

आपको बता दें दुनिया के कई देशों में सोशल मीडिया के नकारात्मक प्रभाव से बचाने के लिए कई तरह के नियम कानून है। अमेरिका में सोशल मीडिया कंपनियों को 13 साल से कम उम्र के बच्चों के डेटा तक पहुंचने के लिए माता-पिता की इजाजत लेना अनिवार्य है। हालांकि आस्ट्रलियाई सख्ती को लेकर सोशल मीडिया कंपनियों के कोई भी बयान अभी तक सामने नहीं आए हैं।

Related post

सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है: मुख्यमंत्री साय

सेवा ही संकल्प अभियान के माध्यम से केंद्र व…

Spread the love 00 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का छत्तीसगढ़ से गहरा नाता रहा है रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है…
लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत करें: राज्यपाल रमेन डेका

लक्ष्य हासिल करने के लिए जुनून जगाएं और मेहनत…

Spread the love चाम्पा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नवनिर्मित सभाकक्ष का लोकार्पण ​वरिष्ठ शिक्षकों, मेधावी विद्यार्थियों और रोजगार प्राप्त युवाओं…
CG – सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की ठगी, पुलिस-होमगार्ड भर्ती के नाम पर बेरोजगारों को बनाया शिकार, ऐसे हुआ खुलासा

CG – सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर लाखों की…

Spread the loveदुर्ग। जिले में  सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर बेरोजगारों और उनके परिवारों से लाखों रुपये ठगने वाले दो आरोपियों पर पुलिस…