• 17/11/2022

LOVE, SEX और धोखा: लिव-इन-रिलेशनशिप में बैडमिंटन खिलाड़ी के साथ सालों तक रेप, प्रेग्नेंट होने पर 2-2 बार कराया अबॉर्शन, फिर शादी से मुकरा

LOVE, SEX और धोखा: लिव-इन-रिलेशनशिप में बैडमिंटन खिलाड़ी के साथ सालों तक रेप, प्रेग्नेंट होने पर 2-2 बार कराया अबॉर्शन, फिर शादी से मुकरा
Spread the love

छत्तीसगढ़ में लगातार अपराध और महिलाओं के साथ रेप का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. प्रदेश में महिलाएं अब सुरक्षित नहीं हैं. इसका ताजा उदाहरण राजगढ़ जिले से सामने आया है. यहां लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक ने नाबालिग बैडमिंटन खिलाड़ी को पहले तो अपने जाल में फंसाया और फिर गर्भवती होने पर दो-दो बार उसका अबॉर्शन कराया. इतना ही नहीं आरोपी ने उसे छोड़कर किसी और से शादी कर ली. फिलहाल पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली है.

दरअसल, पूरा मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है. यहां रायगढ़ जिले के कारोबारी मनोज अग्रवाल की मुलाकात 24 जनवरी 2009 में जशपुर जिले की रहने वाली नाबालिग बैडमिंटन खिलाड़ी से एक टूर्नामेंट के दौरान हुई. नाबालिग अनुसूचित जाति की है. मुलाकातें धीरे-धीरे बातचीत में और इन बातचीत ने प्रेम का रूप ले लिया.

इसे भी पढ़ें: OMG: एक शख्स ने किया इतना बड़ा अपराध कि अदालत ने सुनाई 8658 साल की जेल की सजा 

आरोपी ने 2012 में नाबालिग प्रेमिका को रायगढ़ जिले के पुसौर में बुलाया. जिसके बाद आरोपी ने प्रेमिका का दिल जीतने के लिए उसे अपने घरवालों से मिलवाया और लड़की से शादी का वादा किया. वहीं वादे के बाद लड़की आरोपी के साथ-साथ जयपुर, दिल्ली, ओडिशा भी जाने लगी. इस दौरान आरोपी ने युवती के साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया.

इसे भी पढ़ें: ‘थप्पड़ मार’ खेल में चली गई 17 साल के बच्चे की जान, 3 दोस्तों पर मामला दर्ज

पुलिस के मुताबिक, युवती जब 2018 में गर्भवती हुई, तो आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया और कहा अभी इस कच्ची उम्र में वो बच्चे की जिम्मेदारी संभाल नहीं पाएगी. आरोपी ने पीड़िता का दो-दो बार अबॉर्शन कराया. वहीं दूसरी ओर आरोपी मनोज अग्रवाल ने किसी और के साथ शादी कर ली. इसकी जानकारी लगने के बाद युवती ने जमकर हंगामा किया, लेकिन आरोपी ने उसे समझा बुझाकर किसी तरह से मना लिया और शिव मंदिर में दिखावे के लिए उसकी सिंदूर से मांग भर दी.

बताया जा रहा है कि पीड़िता जब एक बार फिर गर्भवती हुई तो आरोपी पर शादी का दबाव बनाया, लेकिन आरोपी ने उसे छोटी जाति की कह कर शादी के लिए मना कर दिया. जिसके बाद दवा खिलाकर उसका फिर गर्भपात करा दिया. जिसके बाद पीड़िता ने अपनी बड़ी बहन को मामले की जानकारी दी और फिर पीड़िता ने पुसौर थाने में आरोपी मनोज अग्रवाल के खिलाफ केस दर्ज कराया. बहरहाल, मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

इसे भी पढ़ें: लिव-इन रिलेशन का खौफनाक अंत : आफताब ने प्रेमिका के किए 35 टुकड़े, फ्रिज में छुपाकर रखी लाश, 18 दिन फेंकते रहा लाश के टुकड़े 

Related post

श्रद्धा हत्याकांड मामले में आफताब की हुई पेशी, कोर्ट ने आरोपी की 4 दिन बढ़ाई कस्टडी, आज होगा ये टेस्ट

श्रद्धा हत्याकांड मामले में आफताब की हुई पेशी, कोर्ट…

Spread the loveदिल्ली की साकेत कोर्ट ने श्रद्धा हत्याकांड मामले में आफताब पूनावाला की पुलिस हिरासत 4 दिन के लिए बढ़ा…
श्रद्धा मर्डर : शव के 10 टुकड़े बरामद, कमरे में छिपा रखा था बॉडी पार्ट और लाता था दूसरी लड़की को

श्रद्धा मर्डर : शव के 10 टुकड़े बरामद, कमरे…

Spread the loveश्रद्धा मर्डर केस से पूरा देश स्तब्ध है। आरोपी आफताब ने अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा वाकर का बेरहमी…
मच्छरों को हेल्दी रखने देश में बनाया गया स्पेशल डाइट, चौंकिए मत ये है वजह

मच्छरों को हेल्दी रखने देश में बनाया गया स्पेशल…

Spread the loveद तथ्य डेस्क। मच्छरों से बचने आप न जाने क्या-क्या जतन करते होंगे। अगर दिख जाए तो उन्हें भगाने और…