• 02/03/2023

बागेश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का भाई गिरफ्तार, जेल या बेल… कोर्ट ने दिया ये फैसला

बागेश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का भाई गिरफ्तार, जेल या बेल… कोर्ट ने दिया ये फैसला
Spread the love

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालीग्राम गर्ग को छतरपुर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को जिला न्यायालय में पेश किया है। जहां दोनों पक्षों की दलील के पश्चात न्यायालय ने शालीग्राम गर्ग को जमानत दे दिया है।

शालीग्राम गर्ग पर 11 फरवरी को बमीठा थाना क्षेत्र के गढ़ा गांव में एक दलित परिवार की बेटी की शादी में नशे की हालत में हंगामा करने का आरोप है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया था। वीडियो में शालीग्राम मुंह में सिगरेट और हाथ में पिस्टल ले कर गाली-गलौज करते नजर आ रहा था।

शालीग्राम गर्ग के खिलाफ पुलिस ने अपराध दर्ज किया था। जिसके बाद धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का भी बयान सामने आया था। उन्होंने पूरे मामले से अपना  पल्ला झाड़ लिया था और कहा था कि इस मामले उनका नाम न घसीटा जाए।

शालीग्राम गर्ग की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस पर दलित संगठनों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा था। दलित संगठन आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगातार पुलि पर दबाव बना रहे थे। शालीग्राम को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। न्यायालय में भारी संख्या में पुलिस बल भी लगाया गया है।

 

 

Related post

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को बनाया शिकार, अस्पताल जाते वक्त रास्ते में हुई दर्दनाक मौत…..

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को…

Spread the loveबिलासपुर। 24 सितंबर 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकला में सर्पदंश से चौथी कक्षा…
CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया का प्यार बना जी का जंजाल, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर जो हुआ…..

CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया…

Spread the loveराजनांदगांव। फेसबुक में हुई जान पहचान के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला…
दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने का तेल होगा सस्ता, सरकार ने लिया यह बड़ा फैसला

दिवाली-छठ से पहले बड़ी राहत! त्योहारी सीजन में खाने…

Spread the loveनई दिल्ली।  केंद्र सरकार ने खाद्य तेलों के आयात पर लगने वाली बेसिक कस्टम्स ड्यूटी (BCD) में बड़ी कटौती…