• 02/03/2023

‘सुप्रीम’ फैसला: चुनाव आयोग में CEC सहित आयुक्तों की नियुक्तियों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब ये कमेटी करेगी नियुक्तियां, जानिए कौन-कौन होगा इसमें

‘सुप्रीम’ फैसला: चुनाव आयोग में CEC सहित आयुक्तों की नियुक्तियों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब ये कमेटी करेगी नियुक्तियां, जानिए कौन-कौन होगा इसमें
Spread the love

मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को लेकर सर्वोच्च न्यायालय का ‘सुप्रीम’ फैसला आया है। आयोग में इन महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां अब सीबीआई चीफ की तर्ज पर ही होगी। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति अब प्रधानमंत्री, चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया और लोकसभा में नता विपक्ष की कमेटी करेगी।

ये कमेटी एक नाम पर अपनी सहमती बनाने के बाद उसे राष्ट्रपति के पास मंजूरी के लिए भेजेगी। राष्ट्रपति की मुहर लगने के बाद चुनाव आयोग में इन शीर्ष पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। अदालत ने अपने फैसले में ये भी साफ किया है कि अगर लोकसभा में विपक्ष के नेता नहीं हैं तो फिर सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के नेता को कमेटी में शामिल किया जाएगा।

दरअसल सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग में नियुक्तियों को लेकर याचिकाएं दाखिल की गई थी। जिसमें सर्वोच्च न्यायालय से मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए कॉलेजियम जैसे सिस्टम बनाने की मांग की गई थी।

उन सभी याचिकाओं पर गुरुवार को 5 जजों की बेंच जस्टिस केएम जोसेफ, जस्टिस अजय रस्तोगी, जस्टिस अनिरुद्ध बोस, जस्टिस हृषिकेश रॉय और जस्टिस सीटी रविकुमार की बेंच ने 5-0 की सर्वसम्मति से अपना फैसला सुनाया है। न्यायमूर्ति केएम जोसेफ की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने अपने फैसले में कहा है, यह नियम तब तक जारी रहेगा जब तक संसद इन नियुक्तियों के लिए कानून नहीं बनाती।

Related post

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना ही सेवा का उद्देश्य है–…

Spread the loveरायपुर । जिन हाथों ने वर्षों से किसी का सहारा लिया, वही आज खुद गिलास उठाकर पानी पी रहे…
CG-मंत्रालय की स्टाफ बस में लगी आग, ड्यूटी खत्म कर कर्मचारियों को लेकर जा रही थी बस,फिर जो हुआ…

CG-मंत्रालय की स्टाफ बस में लगी आग, ड्यूटी खत्म…

Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी के नवा रायपुर स्थित महानदी भवन के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कर्मचारियों…
आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर, आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के साथ भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को भी दे रहे बढ़ावा – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

आयुर्वेद भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर,…

Spread the loveरक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक, आपका रक्त किसी जरूरतमंद को दे सकता है नया जीवन…