• 02/03/2023

अमन सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, फिर खुलेगी इन मामलों की फाइलें

अमन सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, फिर खुलेगी इन मामलों की फाइलें
Spread the love

पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे पूर्व नौकरशाह अमन सिंह की मुश्किलें अब बढ़ सकती है। उनके खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार के मामलों की फाइलें अब फिर से खुलेंगी। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने बिलासपुर हाईकोर्ट के उस फैसले को पलट दिया है जिसमें अमन सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया था।

जस्टिस दीपांकर दत्ता ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि अमन सिंह के पास अग्रिम जमानत मांगने के लिए तीन सप्ताह का समय है और उन्हें डीए मामले में जांच का हिस्सा बनने के लिए कहा है।

आपको बता दें पूर्व नौकरशाह और उनकी पत्नी के खिलाफ आरटीआई कार्यकर्ता उचित शर्मा की शिकायत पर ACB और EOW ने जांच के बाद आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। कार्रवाई से बचने के लिए अमन सिंह ने दर्ज एफआईआर को बिलासपुर हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने दर्ज प्राथमिकी को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि मामला दर्ज करना कानून की प्रक्रिया का “दुरुपयोग” था और आरोप प्रथम दृष्टया थे।

उचित शर्मा ने हाईकोर्ट के फैसले को अपने वकील संजय हेगड़े के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। मामले में अमन सिंह की ओर से महेश जेठमलानी ने पैरवी की थी। वर्तमान में अमन सिंह अडानी ग्रुप में कार्यरत हैं।

Related post

CG Police Transfer:बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिसकर्मियों के तबादले

CG Police Transfer:बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिसकर्मियों…

Spread the loveबिलासपुर। जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की ओर…
CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को बनाया शिकार, अस्पताल जाते वक्त रास्ते में हुई दर्दनाक मौत…..

CG – बिस्तर में छिपा था काल, छात्रा को…

Spread the loveबिलासपुर। 24 सितंबर 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुकुर्दीकला में सर्पदंश से चौथी कक्षा…
CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया का प्यार बना जी का जंजाल, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, फिर जो हुआ…..

CG – Love sex aur dhokha : सोशल मीडिया…

Spread the loveराजनांदगांव। फेसबुक में हुई जान पहचान के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला…