• 12/12/2022

VIDEO: ‘मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो’, सभा में कांग्रेस नेता ने कार्यकर्ताओं से कहा, विवाद बढ़ने पर दी सफाई- गांधी को मानने वाला हूं

VIDEO: ‘मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो’, सभा में कांग्रेस नेता ने कार्यकर्ताओं से कहा, विवाद बढ़ने पर दी सफाई- गांधी को मानने वाला हूं
Spread the love

मध्य प्रदेश में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री ने भरी सभा में लोगों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाना है तो मोदी की हत्या के लिए तत्पर रहो। पूर्व मंत्री का वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। मामले में गृहमंत्री के निर्देश के बाद कांग्रेस नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।

मामला मध्य प्रदेश के पन्ना जिले का है। यहां पूर्व मंत्री राजा पटेरिया रविवार 11 दिसंबर को पन्ना जिले के मंडलम कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, “ये मोदी इलेक्शन खत्म कर देगा। मोदी धर्म, जाति, भाषा के आधार पर बांट देगा। दलितों का, आदिवासियों का और अल्पसंख्यकों का भावी जीवन खतरे में है। संविधान यदि बचाना है तो मोदी की हत्या करने के लिए तत्पर रहो। हत्या इन द सेंस … हराने के लिए तैयार रहो।”

पूर्व मंत्री का वीडियो वायरल अब सोशल मीडिया में भी जमकर वायरल हो रहा है। मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मंत्री के बयान को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी की कांग्रेस जोड़ो यात्रा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पटेरिया जी के बयानों को मैंने सुना, इससे साफ हो रहा है कि यह महात्मा गांधी की कांग्रेस नहीं है, इटली की कांग्रेस है। इटली की मानसिकता मुसोलिनी वाली है। राहुल गांधी की यात्रा में स्वरा भास्कर, कन्हैया कुमार, सुशांत सिंह चल रहे हैं, उससे भी यह स्पष्ट हो जाता है।

उधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी पूर्व मंत्री राजा पटेरिया के बयान को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का ढोंग करने वालों की असलियत सामने आ रही है। मोदी जी जनता के दिलों में बसते हैं। संपूर्ण देश की श्रद्धा और आस्था का केंद्र हैं। मैदान में उनसे मुकाबला नहीं कर पाते, इसलिए कांग्रेस के नेता मोदी जी की हत्या की बात कर रहे हैं। ये विद्वेष की पराकाष्ठा है। ये घृणा की अति है। कांग्रेस के असली भाव प्रकट हो गए हैं। ऐसी चीजों को सहन नहीं किया जाएगा। कानून अपना काम करेगा।

उधर विवाद बढ़ने के बाद कांग्रेस नेता राजा पटेरिया ने सोमवार को सफाई देत हुए अपना एक वीडियो जारी किया है। उसमें उन्होंने कहा कि कल मंडलम सेक्टर के कार्ड वितरण के दौरान का एक वीडियो जारी हुआ है। जिसमें मुझे बताया गया है कि मैं बोला कि मोदी की हत्या कर दो। मैं गांधी को मानने वाला आदमी हूं। गांधी को मानने वाला आदमी हत्या की बात नहीं कर सकता। वो वीडियो गलत तरीके से पेश किया गया है।

वीडियो देखिए

इसे भी पढ़ें : CG में कार सहित 4 लोग नेशनल हाइवे से गायब, एक साथ सभी का मोबाइल भी बंद, मचा हड़कंप 

Related post

BREAKING: मोदी की हत्या की बात कहने वाला कांग्रेस का पूर्व विधायक गिरफ्तार

BREAKING: मोदी की हत्या की बात कहने वाला कांग्रेस…

Spread the loveप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हत्या की बात कहने वाले पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता राजा पटेरिया को पुलिस ने…
मुश्किलों में घिरी आदिपुरुष: मूवी में रावण-हनुमान और सीता के लुक को लेकर विवाद, ट्रोलिंग के बाद बायकॉट शुरू; अब नहीं रिलीज होगी फिल्म!

मुश्किलों में घिरी आदिपुरुष: मूवी में रावण-हनुमान और सीता…

Spread the loveसुपरस्टार प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन की फ़िल्म आदिपुरुष का टीजर रविवार, 2 अक्टूबर को रिलीज हो…
बीजेपी संसदीय बोर्ड में बड़ा बदलाव, गडकरी और शिवराज को हटाया, इन्हें मिला स्थान

बीजेपी संसदीय बोर्ड में बड़ा बदलाव, गडकरी और शिवराज…

Spread the loveबीजेपी संसदीय बोर्ड से दो दिग्गज नेताओं की छुट्टी हो गई है। संसदीय बोर्ड में बड़ा बदलाव करते हुए…