• 25/05/2024

बारूद फैक्ट्री में बड़ा धमाका: कई लोगों के उड़े चिथड़े, इलाके में दहशत का माहौल

बारूद फैक्ट्री में बड़ा धमाका: कई लोगों के उड़े चिथड़े, इलाके में दहशत का माहौल

Follow us on Google News

बेमेतरा के बेरला ब्लॉक में बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट से हड़कंप मच गया है। फैक्ट्री के बाहर कई गांव के लोग पहुंच गए हैं। इस ब्लास्ट में 10 लोगों की मौत की खबर मिल रही है लेकिन फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी में स्थित बारूद फैक्ट्री का यह मामला है। आज सुबह बारूद फैक्ट्री में हुई ब्लास्ट इतनी जबरदस्त थी कि ब्लास्ट के बाद गांव के कई लोगों के घर हिल गए। जिससे लोग घरों से बाहर निकल गए हैं।चारों तरफ धुआं फैल जाने से बड़ी संख्या में लोग बारूद फैक्ट्री के बाहर जमा हो गए हैं।

बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।जिला प्रशासन की टीम घटना स्थल पहुंच गई है। फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस भी पहुंची हुई है। ब्लास्ट के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। ब्लास्टिंग इतनी तेज थी कि सैकड़ों फीट ऊपर बिजली के तार भी ब्लास्टिंग में प्रभावित हो गए हैं।

ब्लास्ट के बाद हजारों लोगों की भीड़ फैक्ट्री के बाहर जमा हो गई है।लोगों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।आक्रोशित लोग फैक्ट्री के ऑफिस में तोड़फोड़ कर रहे हैंइस हादसे के बाद ग्रामीण गुस्से में हैं। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि, कई घरों की दीवारों में दरारे आ गईं। कुछ लोगों का कहना है कि, पहले भी यहां ब्लास्ट होते रहे हैं लेकिन इस बार धमाका कुछ ज्यादा ही तेज था।

बेमतरा में हुए हादसे के बाद फैक्ट्री के आस-पास मानव शरीर के टुकड़े देखे गए। ग्रामीणों का कहना कह कि, इस हादसे में अनुमान से भी अधिक लोगों की मौत हुई है। एसडीएम भी घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे हैं। फिलहाल लोगों को मलबे से निकालने का प्रयास किया जा रहा है।