• 17/04/2023

बेमेतरा हिंसा: पिता-पुत्र की हत्या के आरोप में 8 गिरफ्तार

बेमेतरा हिंसा: पिता-पुत्र की हत्या के आरोप में 8 गिरफ्तार
Spread the love

बेमेतरा के बिरनपुर में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दोनों पिता-पुत्र का शव छत्तीसगढ़ बंद के अगले दिन मिला था।

पुलिस ने मामले में टाकेश्वर सिन्हा, दूध नाथ साहू, मनीष वर्मा, अरुण रजक, भोला निषाद, राजकुमार निषाद, समारू नेताम और पुरन पटेल को गिरफ्तार किया है।

इसके साथ ही पुलिस ने भुनेश्वर साहू की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों की भी तस्वीरों को जारी कर दिया है। इससे पहले पुलिस छत्तीसगढ़ बंद के दौरान बिरनपुर गांव में एक घर को जलाने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

भूनेश्वर साहू की हत्या के आरोपी

ये है पूरा मामला

दरअसल 8 अप्रैल शनिवार को 2 स्कूली छात्रों के बीच विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद एक युवक ने एक छात्र के हाथ पर कांच की बोतल फोड़ दी थी। जिसकी वजह से उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया था। घटना की जानकारी लगने के बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने तलवार से 22 साल के युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। मामले में पुलिस ने गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया था। साथ ही धारा 144 लगा दी गई थी।

वहीं घटना के विरोध में दो दिन बाद विश्व हिन्दू परिषद ने छत्तीसगढ़ बंद कराया था। बंद के दौरान बिरनपुर के एक घर में कुछ लोगों ने आगजनी की थी। बंद के दूसरे दिन बिरनपुर के शक्तिघाट इलाके में पिता-पुत्र का शव मिला था। शव की पहचान पिता-पुत्र के रुप में 55 वर्षीय रहीम और 35 वर्षीय इदुल मोहम्मद के रुप में हुई थी।

Related post

युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर

युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण,…

Spread the loveयुवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए अवसर कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं…
बस्तर में बोधघाट परियोजना का मुद्दा गरमाया, प्रभावितों से मुलाकात करेंगे राहुल गांधी

बस्तर में बोधघाट परियोजना का मुद्दा गरमाया, प्रभावितों से…

Spread the loveरायपुर. कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ सकते हैं। बोधघाट परियोजना को लेकर राहुल…
डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें -मुख्य सचिव विकासशील

डिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें -मुख्य…

Spread the loveडिजिटल क्रॉप सर्वे में शत-प्रतिशत गिरदावरी सुनिश्चित करें -मुख्य सचिव विकासशील फसल की वास्तविक स्थिति का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार…