• 15/04/2023

Big Accident: ट्रेक्टर ट्रॉली नदी में गिरी, 13 की दर्दनाक मौत

Big Accident: ट्रेक्टर ट्रॉली नदी में गिरी, 13 की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां तिलहर निगोगी रोड पर एक ट्रैक्टर ट्रॉली नदी के ऊपर बने पुल से नीचे गिर गई। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है। वहीं बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। ट्रैक्टर ट्रॉली में 30 से 35 लोग सवार थे।

अजमतपुर गांव में हो रही भागवत कथा के लिए 2 ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर बड़ी संख्या में लोग जल लेने जा रहे थे। बताया जा रहा है दोनों ट्रेक्टर ट्रॉलियां एक दूसरे को ओवरटेक करने की होड़ लगी थी। इसी दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे गिर गई। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में महिलाएं और बच्चों की संख्या ज्यादा है।

Also Read: सूर्य ग्रहण: इस दिन पड़ने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, 100 साल बाद बन रहा ये अद्भुत संयोग, जानें भारत पर क्या पड़ेगा असर

हादसे की जानकारी मिलते ही NDRF और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है। वहीं जो गंभीर रुप से घायल हुए हैं उन्हें जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।

सीएम ने जताया दुख

हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, “जनपद शाहजहांपुर में दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को युद्ध स्तर पर राहत-बचाव कार्य संचालित करने व घायलों के समुचित उपचार हेतु निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।”

मुआवजे का ऐलान

इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुआवजे का भी ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।

Also Read: 13 की मौत: भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी बस, 13 की मौत 25 से ज्यादा घायल