• 06/07/2022

कोल माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 4 विभागों की टीम ने कोलवाशरी और डिपो पर दी दबिश

कोल माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 4 विभागों की टीम ने कोलवाशरी और डिपो पर दी दबिश
Spread the love

रायपुर। राज्य सरकार ने कोल माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई की है। चार विभागों की संयुक्त टीम ने राज्य भर में छापामार कार्रवाई की है। कार्रवाई से कोल माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

राज्य सरकार को लगातार मिल रही शिकायतों के बाद खनिज, राजस्व, पर्यावरण और जीएसटी विभाग की टीम ने संयुक्त रुप से कोल वाशरी और डिपो में दबिश दी।

यह कार्रवाई कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और रायगढ़ में की गई है। इस पूरी कार्रवाई के लिए 10 टीमें गठित की गई थी, जिनमें 50 अफसर शामिल थे। जानकारी के मुताबिक छापेमारी के दौरान बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां पकड़ी गई है।

इसे भी पढ़ें : DGCA ने स्पाइसजेट को भेजा नोटिस, लगातार आ रही तकनीकी खराबी पर मांगा जवाब

यहां हुई कार्रवाई

खनिज विभाग द्वारा गठित राज्य स्तरीय टीम एवं पर्यावरण विभाग, जीएसटी, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा गतौरा एवं हिंडाडीह स्थित हिन्द एनर्जी, हिन्द मल्टी, क्लीन कोल वाशरियों एवं गतौरी स्थित सत्या पावर कोल् वाशरी, फील वाशरी में की जा रही है जांच।

यह पहला मौका है जब राज्य सरकार की संयुक्त टीमों ने कोल माफियाओं के खिलाफ इतने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। फिलहाल कार्रवाई में टीम को क्या-क्या गड़बड़ियां मिली है अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है।

इसे भी पढ़ें : मुख्तार अब्बास नकवी का कैबिनेट से इस्तीफा, होंगे उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार!

 

Related post

CG- पति को खा जाएगी बुरी आत्मा! तांत्रिक की डरावनी बातों में फंसी महिला, फिर जो हुआ…..

CG- पति को खा जाएगी बुरी आत्मा! तांत्रिक की…

Spread the loveबिलासपुर। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में अंधविश्वास के नाम पर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है…
ब्रेकिंग : तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित, इस वजह से गिरी गाज, जाने पूरा मामला….!!

ब्रेकिंग : तीन पटवारी तत्काल प्रभाव से हुए निलंबित,…

Spread the loveगौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में प्रशासनिक कसावट लाते हुए कलेक्टर कार्यालय (भू-अभिलेख शाखा) ने शासकीय कार्यों के प्रति गंभीर लापरवाही, उदासीनता…
CG : छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, इस खास कार्यक्रम में होंगे शामिल

CG : छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे BJP के राष्ट्रीय…

Spread the loveरायपुर।   छत्तीसगढ़ की सियासत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन…