• 02/08/2022

BIG BREAKING : हाईकोर्ट के सभी सरकारी वकील बर्खास्त

BIG BREAKING : हाईकोर्ट के सभी सरकारी वकील बर्खास्त
Spread the love

यूपी से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के 841 राज्य विधि अधिकारियों यानि कि सरकारी वकीलों को तुरंत प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है। इलाहाबाद और लखनऊ बेंच के सभी सरकारी वकीलों को बर्खास्त कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक इलाहाबाद हाईकोर्ट के 505 वकील और लखनऊ बेंच के 336 वकील बर्खास्त किए गए हैं। यह आदेश विधि एवं न्याय विभाग के विशेष सचिव निकुंज मित्तल की तरफ से जारी किया गया है।

सरकार की इस कार्रवाई के जद में अपर महाधिवक्ता विनोद कांत भी आ गए हैं। राज्य सरकार ने उन्हें भी हटा दिया है। प्रधान पीठ प्रयागराज में 26 अपर मुख्य स्थाई अधिवक्ता के साथ ही 179 स्थाई अधिवक्ताओं की भी छुट्टी हुई है। वहीं 111 ब्रीफ होल्डर सिविल की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। क्रिमिनल साइड के 141 ब्रीफ होल्डर हटाए गए हैं जबकि 47 अपर शासकीय अधिवक्ताओं को बर्खास्त किया गया है।

लखनऊ बेंच के दो चीफ स्टैंडिंग काउंसिल की सेवाएं भी समाप्त कर दी गई हैं। यहां 33 एडिशनल गवर्नमेंट एडवोकेट, क्रिमिनल साइड के 66 और 176 सिविल ब्रीफ होल्डर को तत्काल प्रभाव से हटाया गया है। 59 एडिशनल चीफ स्टैंडिंग काउंसिल और स्टैंडिंग काउंसिल की सेवाएं भी समाप्त कर दी ई हैं।

परफार्मेंस बना वजह

शासन से जारी किए गए आदेश में सरकारी वकीलों को हटाने की वजह का कोई जिक्र नहीं किया गया है लेकिन सूत्रों के मुताबिक परफार्मेंस के आधार पर सबकी सेवाएं समाप्त की गई है।

इसे भी पढ़ें : अलकायदा चीफ अल-जवाहिरी को अमेरिका ने ड्रोन स्ट्राइक में मार गिराया

इसे भी पढ़ें : BREAKING : पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी ने की आत्महत्या, पंखे से झूलता मिला शव

इसे भी पढ़ें : कचरा बिनने वाली गरीब किशोरी से गैंगरेप, 10 रुपये देकर लूट ली अस्मत

 

Related post

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन साल के लिए ब्लैकलिस्ट

राज्य सरकार की सख्त कार्रवाई, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी तीन…

Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा चार साल से अधिक समय तक लंबित रखने के मामले में विमानन संचालनालय…
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026 की समय-सारिणी जारी

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा नवम्बर 2026…

Spread the love00 हाईस्कूल परीक्षा 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर तथा हायर सेकण्डरी परीक्षा 23 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक होगी…
अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा

अंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी…

Spread the loveअंतिम व्यक्ति का उत्थान और सर्वसमावेशी विकास ही हमारी प्रतिबद्धता: राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा सुशासन और सर्वव्यापी विकास…